फर्रुखाबादPublished: Oct 15, 2023 05:34:51 pm
Narendra Awasthi
फर्रुखाबाद में एक वृद्ध की निर्दयता के साथ हत्या कर दी गई। शव देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दावत खाने के लिए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिनका शव खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना के संबंध में जानकारी दी उन्होंने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर में दो लोगों पर शक जताया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।