scriptपेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया : कांग्रेस | Farrukhabad Congress party Vijay Katiyar petrol diesel Price Display | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया : कांग्रेस

locationफर्रुखाबादPublished: Jun 26, 2020 02:35:38 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

फर्रुखाबाद कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहाकि जब से मोदी सरकार आई है, तब से लगातार जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया : कांग्रेस

पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया : कांग्रेस

फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहाकि जब से मोदी सरकार आई है, तब से लगातार जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ यूपी में बदहाल कानून व्यवस्था से जनता परेशान है तो दूसरी तरफ बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर गुरुवार को फर्रुखाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में आवास-विकास तिराहे से कार्यकर्ताओं ने रिक्शा चलाकर डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टैक्टर में बाइकें रखकर पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीति स्पष्ट नहीं होने से महंगाई से राहत नहीं मिल पा रही हैं। मोदी सरकार टैक्स के नाम पर सिर्फ अपनी तिजोरी भर रही है। तेल के दाम कम होने से जो लाभ जनता को मिलना चाहिए था, उस लाभ को सरकार उत्पादन शुल्क के रूप में अपने खाते में डाल रही है। साथ ही जनता को जो लाभ मिलना चाहिए वह नहीं दिया जा रहा है। लेकिन कागजों हजारों लोगों को लाभ दिया हुआ दिखाया जा रहा है। इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन से जनता भी समर्थन करने लगी है। उनका आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें कम होने के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार तेल के दामों में कमी नहीं कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो