कानपुर में 10 जनवरी को हुई प्रतियोगिता में देश भर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतिष्ठा इससे पहले मिस इंडिया, मिस उप्र, मिस लखनऊ, मिस गोरखपुर एवं मिस फर्रुखाबाद रह चुकी हैं। प्रतिष्ठा को एक और सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बॉलीवुड में वेब सिरीज में एंट्री की है। वह कर्मा फिल्म में हीरोइन के रूप में दिखेंगी। इसके प्रोड्यूसर सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, डायरेक्टर अतुल सुमन उर्फ सोनी हैं। प्रोडक्शन हेड संजय सिंह राज हैं।
पिता और चाचा का मिला विशेष सहयोग
प्रतिष्ठा ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के सुपर स्टार के साथ काम किया है। शक्तिमान नाटक की गीता विश्वास का किरदार निभाने वाली वैष्णवी, फिल्म बजरंगी भाई जान के मनोज बख्शी, फिल्म वेलकम के मुश्ताक खान, सीरियल निमकी के राजवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मां सुधा ठाकुर गृहिणी हैं। पिता और चाचा शिव सिंह का विशेष सहयोग है। इस वक्त वह कक्षा 12 की शिक्षा फर्रुखाबाद के ही नारायण लक्ष्मण कालेज से ले रही हैं। वह बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाना चाहती हैं।