फर्रुखाबादPublished: Aug 28, 2023 08:26:09 am
Narendra Awasthi
मुख्यमंत्री आज फर्रुखाबाद आ रहे हैं। यहां पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। राहत सामग्री बांटने का भी कार्यक्रम है। यहां से कासगंज जाने का कार्यक्रम है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। यहां पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य भी कई चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इटावा बरेली हाईवे को 2 घंटे के लिए रोका जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कोई भी वहां हाईवे से नहीं गुजरेगा।