scriptपूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन का बड़ा बयान, कहा – मोदी और शाह रंगा बिल्ला की जोड़ी | former central minister targets modi shah in Farrukhabad | Patrika News

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन का बड़ा बयान, कहा – मोदी और शाह रंगा बिल्ला की जोड़ी

locationफर्रुखाबादPublished: Apr 07, 2019 10:41:29 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने रविवार को फर्रुखाबाद में भाजपा सरकार के साथ मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा.

Pradeep Jain

Pradeep Jain

फर्रुखाबाद. कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने रविवार को फर्रुखाबाद में भाजपा सरकार के साथ मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नाथूराम गोडसे की मूर्ति की स्थापना कर रही है, जो देश का सबसे बड़ा गद्दार था। देश के करोड़ो लोगों को धोखा दिया है। मोदी संविधान से खिलवाड़ कर रहे हैं। वह हिटलर शाही पर उतारू है। जिस देश द्रोह की बात भाजपा करती है। उसने कई राज्यों में खत्म किया है। उसी वजह से हमने उसको घोषणा पत्र में शामिल कर लिया है।
प्रदीप जैन ने आगे कहा कि चुनाव आते ही पाकिस्तान के खिलाफ देश भक्ति अलापने लगते है।अडानी की बिजली आज भी पाकिस्तान जा रही है। मोदी को अपने नाम के आगे चौकीदार लिखने से पहले चोर लिखना चाहिए। देश का संविधान खतरे में हैं। क्योंकि देश के बड़े अधिकारी और जज जनता की अदालत में रो रहे हैं। मोदी और अमित शाह गुजरात से आई रंगा बिल्ला की जोड़ी है। जो न ही देश की हो सकती और न ही भाजपा की। मोदी मार्केटिंग मैनेजर हैं, फिल्मों जिस प्रकार अदाकारी की जाती है। उसी प्रकार वह कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो