scriptअकेली लड़की के साथ दो लोग किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल | girl raped viral video in farrukhabad | Patrika News

अकेली लड़की के साथ दो लोग किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

locationफर्रुखाबादPublished: Mar 15, 2018 03:51:22 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

कायमगंज क्षेत्र के गांव जाजपुर की युवती से 10 तारीख को लिफ्ट देने के बहाने सामूहिक बलात्कार किया अौर लड़की का वीडियो भी बना लिया था

RAPE
फर्रुखाबाद. कायमगंज क्षेत्र के गांव जाजपुर की युवती से 10 तारीख को लिफ्ट देने के बहाने सामूहिक बलात्कार किया अौर लड़की का वीडियो भी बना लिया था। उस लड़की को धमकी दी कि यदि कभी अपना मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर देंगे। उसके बाद लड़की को घर छोड़ दिया। जिस समय यह घटना घटी लड़की के पिता कानपुर उसकी दवा लेने गए हुए थे।
युवती गांव में ही एक परिवार में देवी के मंदिर पर मोबौर होने के लिए जा रही थी। वह सबके साथ नहीं जा सकी थी। इसलिए अकेली पैदल जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव के गैर समुदाय के दो युवकों ने मंदिर तक छोड़ने की बात कहकर अपनी वाइक पर बैठाकर लेकर चल दिये। वह युवक मंदिर न जाकर आम के बाग में जाकर उसके साथ मिलकर बलात्कार किया व वीडियो बनाया। जब लड़की के माता पिता वापस दवाई लेकर घर पहुंचे तो लड़की ने कुछ नहीं बताया। वहीं युवकों ने युवती का वीडियो कर दिया। वीडियो लोगों ने देखा और लड़की के पिता को दिखाया उसके बाद लड़की के पिता ने लड़की से पूरी घटना की जानकारी ली।

जिसके बाद परीजनों ने आरोपियों के खिलाफ १३ तारीख को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो ज्ञात एक अज्ञात के खिलाफ 376डी, हरजन एक्ट,पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। लड़की को कायमगंज सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया वहां पर डॉक्टर न होने से लड़की को उसके घर भेज दिया गया है।
अपरपुलिसअधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि सामूहिक बलात्कार का वीडियो कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जिसमें लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़कर जेल भेजा जायेगा।


लोगों की माने तो लड़की बाइक सवार युवकों से पहले से परिचित थी। जिस कारण वह उनके साथ जाने को तैयार हो गई। जिसका फायदा युवकों ने आसानी से उठाया पुलिस की कार्यवाही में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है अन्य की तलाश जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो