scriptजयमाल के स्टेज पर दूल्हे की दुल्हन के इस अंग पर पड़ी निगाह तो निकल पड़ी चीख, देखते ही माला फेंक शादी से किया इंकार | groom rejected bride in farrukhabad up hindi news | Patrika News

जयमाल के स्टेज पर दूल्हे की दुल्हन के इस अंग पर पड़ी निगाह तो निकल पड़ी चीख, देखते ही माला फेंक शादी से किया इंकार

locationफर्रुखाबादPublished: May 18, 2019 09:16:12 am

जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दुल्हे को दूल्हन के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली कि इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया।

lucknow

जयमाल के स्टेज पर दूल्हे की दुल्हन के इस अंग पर पड़ी निगाह तो निकल पड़ी चीख, देखते ही माला फेंक शादी से किया इंकार

फर्रुखाबाद. जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दुल्हे को दूल्हन के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली कि इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। शादी के दिन दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जाने के लिये बड़े धूम धाम व बैंडबाजे के साथ बरात ले कर गांव पहुंचे। लेकिन तभी दूल्हे को दुल्हन के बारे ऐसी बात पता चली की लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चारों तरफ इसकी चर्चा शुरु हो गई। यह जानकर दूल्हे के होश उड़ गये।

क्या है पूरा मामला

मामला राजेपुर थाना क्षेत्र का है जहां के एक गांव के निवासी ने अपनी 20 वर्षीय बड़ी बेटी की शादी जनपद मैनपुरी थाना कुमसरा क्षेत्र निवासी युवक से तय की थी। लेकिन उसकी बेटी अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसकी जानकारी लड़की के पिता ने दूल्हे व उसके परिवार वालों को नहीं दी और अपनी 14 वर्षीय छोटी बेटी की शादी उसी युवक से करने की योजना बना डाली। तय तिथि 15 मई को बरात राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म के लिए लड़की वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची। दुल्हन के चहरे पर निगार पड़ते ही दूल्हा भड़क गया। उसने कहा जो लड़की शादी से पहले उसे दिखाई गई थी वह तो यह है ही नहीं। उसके साथ धोखा हुआ है। वह इससे शादी नहीं करेगा। इसकी तो उम्र भी कम है। इससे मामला बिगड़ गया। जयमाल के समय नाबालिग लड़की देख दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। रिश्तेदारों ने मामले को संभालने की कोशिश की। लेकिन दूल्हे ने नाबालिग से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। किशोरी के भाई ने सगाई व अन्य रस्मों में दूल्हे को दी गई बाइक, सोने की चेन व नगदी आदि वापस करने की मांग की है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो