फर्रुखाबादPublished: Nov 13, 2023 07:55:51 am
Narendra Awasthi
यूपी के इन शहरों के मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। रात और दिन के तापमान में काफी अंतर है। मौसम विभाग ने ठंड और बारिश को लेकर यह जानकारी दी है।
आज सोमवती अमावस्या है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के-फुल्के बदल छाए रहेंगे। तापमान में 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। फर्रुखाबाद का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंच गया है। उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। इटावा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री का अंतर है।