कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा चमड़ा मंडी निवासी रामआसरे ने बताया कि उसकी पुत्री नैना देवी वाथम से साहबगंज क्षेत्र के मोहल्ला अधइयन निवासी अर्जुन दिवाकर ने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन नैना बीते सात वर्षों तक उसके साथ रही, लेकिन विवाह के बाद से अर्जुन आये दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। वह उसका लगातार विरोध करती थी, लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हो रहा था, उसके कोई संतान ना होने का भी ताना मारा जाता था, उसके पति ने अपना सब्जी बेचने का काम भी छोड़ दिया था, जिससे नैना के घर में आर्थिक तंगी ने भी जन्म ले लिया था। अर्जुन की मारपीट से आजिज होकर नैना बीते एक वर्ष पूर्व अपने मायके आ गयी थी।
वह लोगों के घरों में काम-काज कर अपना पेट पाल रही थी। सुबह वह कादरी गेट के निकट एक गेस्ट हॉउस में काम करने जा रही थी, उसी दौरान अचानक घात लगाए खड़े उसके पति अर्जुन ने उसको तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे नैना गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जंहा से उसे लोहिया अस्पताल पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रिफर कर दिया।
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि एक महिला को गोली लगने के कारण भर्ती किया गया है, हालत नाजुक होने पर उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है।

आखिर प्रेमी बने पति ने गोली क्यों मारी
घायल महिला के पिता की बात मानें तो जब से वह अलग रहने लगी थी तभी से अर्जुन उससे कहता था कि यदि दूसरी जगह विवाह किया तो जान से मार देंगे, लेकिन लड़की यही कहती थी वह केवल धमकी देता है वह कुछ नहीं करेगा। लगभग दो माह पहले नैना के लिए लड़का उसकी माँ ने देखा था उससे बात चल रही, लेकिन शादी तय नहीं हुई थी। यह खबर अर्जुन को लग गई तभी से वह नैना को मारने की फिराक में घूम रहा था।