फर्रुखाबादPublished: Sep 21, 2023 09:51:06 pm
Narendra Awasthi
समुद्री इलाकों में हो रही मानसूनी हलचल का असर यूपी के मौसम पर भी दिखाई पड़ रहा है। इटावा और फर्रुखाबाद में आज रात के मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर और भारतीय मौसम विभाग ने 21 और 22 सितंबर को हल्की बारिश होने की जानकारी दी है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज रात में भारी बारिश हो सकती है। इटावा और फर्रुखाबाद के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।