Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD latest update: सर्दी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, इस हफ्ते शुरू हो जाएगी ठंड, चलेगी तेज हवाएं

IMD weather alert आईएमडी और सीएसए कानपुर ने सर्दी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस हफ्ते सर्दी दबे पांव आएगी। 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गंगा के मैदानी भागों में इसका असर दिखाई पड़ेगा।

2 min read
Google source verification
सुबह और शाम धुंध का असर

IMD latest weather alert about winter seasonCSA Kanpur भारत मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते सर्दी दबे पांव आने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी। जो 10 से 12 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। उत्तर और पश्चिमी हवाओं का असर गंगा के मैदानी भागों पर दिखाई पड़ेगा। रात और सुबह में ठंड बढ़ेगी। सीएसए कानपुर के किसी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के अनुसार कानपुर में अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के से माध्यम कोहरा छाया रहेगा। धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज और 12 नवंबर के दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री का अंतर है। आसमान साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी कार्यालय सभी रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन सुबह और शाम धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। मौसम विभाग ने सुबह और शाम ठंड रहे पड़ने की जानकारी दी है। ‌

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 12 नवंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध छाया रहेगा। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहेगा‌। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को ठंड बनाएगी। लोगों को ठंडी का एहसास होगा। ‌