scriptगए थे कोचिंग पढऩे, एक कमरे में बंद हो गए लड़का और लड़की, फिर जो हुआ सन्न रह गए लोग | Kashi ram residential colony become gambling spot | Patrika News

गए थे कोचिंग पढऩे, एक कमरे में बंद हो गए लड़का और लड़की, फिर जो हुआ सन्न रह गए लोग

locationफर्रुखाबादPublished: Nov 05, 2017 10:19:58 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

कांशीराम कालोनी के बन्द आवास बने अय्याशी का अड्डा।
 

become gambling spot

become gambling spot

फर्रुखाबाद. लड़का-लड़की कोचिंग पढऩे गए थे, लेकिन दोनों एक कमरे में बंद हो गए और उसके बाद फिर जो हुआ उसे देख कर लोग सन्न रह गए। रविवार को कांशीराम कालोनी में लड़का-लड़की अय्याशी करते पकड़े गए, जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने जमकर इसका विरोध करते हुए हंगामा काटा। उसके बाद लड़का-लड़की दोनों की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं वहां के रहने वालों ने उसका लाइव वीडियो भी बना लिया।
कांशीराम कालोनी में कई ऐसे आवास हैं जो बंद हैं या यूं कहें की खाली पड़े हैं और वहां सन्नाटा पसरा रहता है। ऐसे ही आवासों को कोचिंग और कालेज जाने वाले कुछ लड़के और लड़कियां अपनी मौज-मस्ती का अड्डा बना लिए हैं। कांशीराम कालोनी निवासी कुछ लोगों ने बताया कि अक्सर यहां लड़के लड़कियां आते हैं और वे उन आवासों में आसानी से घंटों रहते हैंं जो खाली पड़े हैं।
कई दिनों से कालोनी के लोग इसको देख कर दंग रह जाते थे, लेकिन रविवार को उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने इसी कालोनी के एक आवास में लड़की और लड़के को अय्याशी करते हुए पकड़ लिया। फिर क्या था उसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और उनकी जमकर पिटाई लोगों ने कर दी और उसका लाइव वीडियो भी बना लिया।
जिले में बहुत सी जगहों पर जिस्मफरोसी का धंधा चल रहा था, जिसको लेकर आम जनमानस बहुत ही पहले से ही परेशान था, लेकिन किसी के पास हिम्मत नहीं थी कि उनका विरोध कर सके। अच्छे-अच्छे घरों के लोग उस गली में भी अपने बच्चों व पतियों को जाने नहीं देती हैं, लेकिन कोचिंग सेंटरो के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी अंधकार की तरफ जा रही है। जिसका मुख्य कारण उनके परिजन हैं क्योंकि जब बेटी कोचिंग जाती है तो कोचिंग की समय सीमा होती है कि एक घण्टे से दो घण्टे टीचर द्वारा पढ़ाया जाएगा, लेकिन घर से आने के बाद चार घण्टे तक जब लड़की घर नहीं पहुंचती है, लेकिन जब घर जाती है तो माँ पूछती है कि इतनी देर कहां रही तो लड़की अपनी सहेली के घर पर थी का बहाना कर देती है।
यदि माँ बाप अपने बच्चों को शिक्षा के लिए खुली छूट देते हैं तो उनको उनकी समय सीमा पर भी ध्यान देना चाहिए आखिर रोजाना मेरी बेटी लेट घर पर क्यों आती है। जब से यह जानना शुरू कर दिया तो लड़की या लड़का किसी गलत संगत में नहीं पड़ेगा। न ही कोई गलत कदम उठाने की हिम्मत जुटा सकते हंै, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आये दिन किसी न किसी मोहल्ले में युवा लड़की लड़के अय्याशी करते पकड़े जाते हैं।
मोबाइल से युवाओं का गलत इस्तेमाल आखिर क्यों
वर्तमान समय में देश इंटरनेट के ऊपर निर्भर होता जा रहा है, चाहे गांव हो या शहर ज्यादातर लोगों के हाथों में फोर जी मोबाइल लिए लोग घूमते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उसका उपयोग अपनी पढ़ाई की जगह सेक्स काम देखने में लगाए रहते हैं। जिसका ज्ञान युवाओं के माता पिता को भी नहीं हो पाता जिसका कारण पूछने पर ऑनलाइन फार्म भर रहे हैं। वही समाज में बहुत से लड़के लडकिया हैं जो पढ़ाई से लेकर हर काम अपने अपने माता पिता को बताकर कर रहे हैं वह भी फोर जी मोबाइल चला रहे हैं लेकिन उनके माता पिता उनको अच्छी शिक्षा देने के साथ अपने बच्चों के साथ मित्र बनकर उनकी हर समस्या के बारे में जानकारी रखते हैं। इसी वजह से उनके बच्चे कोई गलत कदम नहीं उठाते हैं। रविवार को कांशीराम कालोनी में लड़का-लड़की अय्याशी करते पकड़े गए, उसके बाद उनकी जमकर पिटाई वहां के रहने वालों ने कर दी और उसका लाइव वीडियो भी लोगों ने बना लिया। क्या पकड़े गए दोनों युवा अपने अपने माता पिता को हकीकत बता पाएंगे। वह दोनों अपनी ही नजरों में पूरे समाज के सामने गिर गए हंै।

ट्रेंडिंग वीडियो