scriptपुलिस को देखते ही भागे नमाजी, न्यूज कवरेज कर रहे पत्रकार को दांत से काट लिया, देखें वीडियो | lockdown namji bytes new reporters hand in farrukhabad | Patrika News

पुलिस को देखते ही भागे नमाजी, न्यूज कवरेज कर रहे पत्रकार को दांत से काट लिया, देखें वीडियो

locationफर्रुखाबादPublished: Apr 04, 2020 12:55:11 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

फर्रुखाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

पुलिस को देखते ही भागे नमाजी, न्यूज कवरेज कर रहे पत्रकार को दांत से काट लिया, देखें वीडियो

पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

फर्रुखाबाद. सरकार और पुलिस की तमाम अपीलों को बावजूद कुछ धर्म विशेष के लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। रोकने पर वह हिंसक हो जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से ऐसी खबरें आई हैं, जिनमें सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने पर पुलिस पर हमला किया गया। पुलिस पर थूकने के बाद अब फर्रुखाबाद में मुंह से काटने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित लालगेट तिराहा पर मस्जिद में दोपहर बाद लगभग एक दर्जन लोग जुमे की नवाज अदा करने के लिए पीछे के गेट से दाखिल हुए। सूचना कादरी गेट चौकी प्रभारी को मिली तो वह फोर्स के साथ मस्जिद में पीछे के गेट से दाखिल हुए। पुलिस को देखते ही नवाजी भाग खड़े हुए। एक न्यूज रिपोर्टर अपने कैमरे में सब कैद कर रहा था, तभी एक एक नवाजी दौड़कर आया और उसके हाथ में दांतों से काट लिया। पुलिस रिपोर्टर को बचाने दौड़ी तब तक नवाजी भाग गए।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मस्जिद में नवाज पढ़ने की जानकारी पुलिस को हुई थी। इसमें पुलिस द्वारा मुन्ना नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्रकार को काटने के मामले पर भी एसपी ने नाराजगी जताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो