scriptस्टेज पर पहुंचा बंदर महिलाओं से करने लगा छेड़छाड़, की ऐसी हरकतें | monkey creates ruckus in farrukhabad | Patrika News

स्टेज पर पहुंचा बंदर महिलाओं से करने लगा छेड़छाड़, की ऐसी हरकतें

locationफर्रुखाबादPublished: Oct 17, 2019 11:14:50 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

स्टेज पर पहुंचा बंदर महिलाओं से करने लगा छेड़छाड़, की ऐसी हरकतें

स्टेज पर पहुंचा बंदर महिलाओं से करने लगा छेड़छाड़, की ऐसी हरकतें

स्टेज पर पहुंचा बंदर महिलाओं से करने लगा छेड़छाड़, की ऐसी हरकतें

फर्रुखाबाद. जिले के पांचाल घाट में नमामि गंगे कार्यक्रम में आयोजित काव्य गोष्ठी में अचानक एक बंदर घुस आया। बंदर के उत्पात मचाने के चलते मुख्यतिथि सकते में आ गए। लोगों ने उसे भगाने का प्रयास किया तो इससे बंदर और आक्रोश में आ गया। हमलावर बंदर से बचने के लिए कवि इधर-उधर भागने लगे। यह देख कार्यक्रम में मौजूद लोग ठहाके मारकर हसंने लगे। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने बंदर को पुचकारते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए, हालांकि बंदर का यह खेल लगभग आधे घंटे तक चलता रहा।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत बुधवार देर शाम को पांचाल घाट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें गंगा एक्सपीडिशन की 18 सदस्यीयी टीम पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. राजेंद्र पैंसिया, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह समेत आलाधिकारी मौजूद थे। अभियान टीम के सदस्यों के स्वागत समारोह के बाद काव्य गोष्ठी का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच अचानक एक बंदर ने आकर स्टेज पर धावा बोल दिया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शक कवियों की कविताओं में खोए हुए थे। मगर, बंदर का स्टेज पर उत्पात देख सभी हंसते हुए लोटपोट हो गए। काव्य पाठ कर रहीं अर्चना सिंह ने बंदर को भगाने का प्रयास किया तो वह गुस्से में आकर उनके पीछे पड़ गया। तो उन्हें बंदर से बचने के लिए स्टेज छोड़कर भागना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो