scriptभगवा रंग में रंगी नगर पालिका, हो रहीं तैयारियां | Nagar Palika turned into saffron color preparation going on | Patrika News

भगवा रंग में रंगी नगर पालिका, हो रहीं तैयारियां

locationफर्रुखाबादPublished: Dec 11, 2017 08:42:36 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

नई नगर पालिका अध्यक्ष को जिम्मेदारी मिल चुकी है। शपथ ग्रहण के बाद वह कुर्सी पर बैठेंगी।

preparation going on

preparation going on

Farrukhabad. शहर की सरकार बदली तो नगर पालिका की तस्वीर भी बदली दिख रही है। 12 दिसम्बर को शपथ ग्रहण से पहले पालिका की बिल्डिंग का रंग भी बदल दिया गया है। अब यह भवन भी भगवा रंग में रंगा नजर आएगा। इसके बाद सभागार की साफ-सफाई भी शुरू कर दी गई है। एक दिसम्बर को शहर की सरकार बदल गई। नई नगर पालिका अध्यक्ष को जिम्मेदारी मिल चुकी है। शपथ ग्रहण के बाद वह कुर्सी पर बैठेंगी।
तस्वीर बदलने लगी है

12 दिसम्बर को नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण होगा। उससे पहले पिछले दो महीने से सूनसान पड़ी कायमगंज नगर पालिका,शमसाबाद नगर पंचायत ,कमालगंज नगर पंचायत की भी तस्वीर बदलने लगी है।अब यहां साफ-सफाई का अभियान चल रहा है। अब तक सफेद रंग की इस इमारत का रंग अब बदला जा रहा है। पालिकाध्यक्ष के आफिस का रंग भगवा और गुलाबी किया जा रहा है। रंग ऐसा है कि दूर से भगवा ही खिलकर आए। कायमगंज नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार, कमालगंज नगर पंचयत की भाजपा प्रत्याशी प्रीति माहेशवरी व् शमसाबाद नगर पंचायत की भाजपा प्रत्याशी कृष्ण देवी के अध्यक्ष बनते ही नगर पालिका कार्यालय भवन भगवा रंग में रंग गया है। नगर पालिका में नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को होना है।
करीब 4 माह पहले ही क्रीम कलर से रंगाई का काम हुआ था

इसकी तैयारियों में कार्यालय भवन, सभागार व वाचनालय भवन की बाहरी दीवारों को भगवा रंग से चमका दिया गया है। हालांकि नगर पालिका कार्यालय भवन में करीब 4 माह पहले ही क्रीम कलर से रंगाई का काम हुआ था, लेकिन नये अध्यक्ष व सभासदों के स्वागत में भगवा रंग करा दिया गया। पहले तो जिम्मेदार लोग यह बताने से कतराते रहे कि यह कार्य किसके आदेश पर हुआ। लेकिन बाद में पता लगा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष की सहमति से ही यह कार्य हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो