
Shri Ram Barat Yatra, fight between two parties उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में राम बारात निकाली जा रही थी। इस दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड की है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। श्री राम बारात को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया है।
Shri Ram Barat Yatra, fight between two parties फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड से ग्राम बारात निकाली जा रही थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और डीजे के धुन पर नाचते कूदते चले जा रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई। लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया।
Shri Ram Barat Yatra, fight between two parties इस संबंध में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने बताया कि श्री राम बारात निकाली जा रही थी। इसी दौरान दो पक्षों में झड़प होने लगी। आपसी विवाद के कारण हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ बीएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है। श्री राम बारात यात्रा भी पूरी हुई।
Updated on:
29 Oct 2024 12:49 pm
Published on:
05 Oct 2024 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
