scriptदबंगों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा | Sturdy people beaten women | Patrika News

दबंगों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

locationफर्रुखाबादPublished: Oct 05, 2017 09:10:08 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

गंभीर घायल 45 मिनट तक डीएम कार्यालय के बाहर पड़े रहे, लेकिन डीएम साहिबा ने अपने चेंबर से उठ कर पीडि़तों से मिलने की जहमत नहीं उठाई।

Dabango ka kahar

Dabango ka kahar

फर्रुखाबाद. बिगड़ी कानून व्यवस्था अगर देखनी हो तो उत्तर प्रदेश के बाहर न जाकर आप फर्रुखाबाद जनपद आइए। जिले में योगी सरकार के सभी वादे अफसरों की लापरवाही के चलते दबंगों की भेट चढ़ रहे हैं। हालत फर्रुखाबाद जनपद के थाना क्षेत्र राजेपुर के ग्राम जेठौली का है, जहां पर बुधवार देर रात को जमीनी विवाद के चलते एक परिवार पर ग्राम के दबंग नरेश, राजपाल, सुरेन्द्र, रतिपाल अपने एक दर्जन से अधिक दबंग साथियों के साथ पीडि़त परिवार के घर पर हमला कर दिया और घर के बुजुर्गों समेत महिला, बच्चे, लड़कियों को बेदर्दी से पीट पीट कर अधमरा कर दिया। वहीं जब महिलाएं घर से जान बचा कर बाहर भागीं तो हथियार बंद दबंगों ने महिलाओं को गांव में दौड़ा दौड़ा कर पिटा। घायलों में 3 महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।
पीडि़त परिवार के मुताबिक जब पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी तो पुलिस तकरीबन 4 घंटे के बाद मौके पर पहुंची और खानापूरी कर सभी गंभीर घायलों को पीएचसी राजेपुर ले जाकर उपचार करा दिया।
पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कर्यवाही नहीं की, जिसके बाद गुरुवार को पीडि़त पूरा परिवार जिले के एसपी कार्यालय पंहुचा, लेकिन एसपी साहब के आफिस में न होने के बाद सभी पीडि़त जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। पीडिंतों को परिजनों ने बाहर से उतार कर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लिटा दिया और कार्यवाही की मांग करने लगे। गंभीर घायल तकरीबन 45 मिनट तक कार्यालय के बाहर पड़े रहे, लेकिन डीएम साहिबा मोनिका रानी ने अपने चेंबर से उठ कर पीडि़तों से मिलने की जहमत नहीं उठाई। जिसके बाद पीडि़त परिजन से मिलकर कर्यवाही का अश्वासन देकर सभी घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। ख़ास बात यह रही की तकरीबन घटना के 12 घंटे के बाद भी दबंगों के खिलाफ कोई कर्यवाही न होना जिले की पुलिस कप्तान मोहित गुप्ता की कार्यशैली पर सवालिया निशान जरूर लगा रहे हैं। गरीब बेसहारा लोग दबंगों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस पर इसका कोई फर्क नहीं पढ़ रहा है। घायलों में 3 महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो