फर्रुखाबाद

समर्सिबल का पाइप फटने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, 2 युवकों को लगी गोली

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला बेलौना में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। जिसमें दो युवक को गोली लग गई।

फर्रुखाबादMar 19, 2021 / 09:48 pm

Abhishek Gupta

Kid Accident

फर्रुखाबाद. कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला बेलौना में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हो गई। जिसमें दो युवक को गोली लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल पाल व करनपाल पुत्र वीर सिंह खेत पर समरसेबल के पाइप डालकर सिंचाई कर रहे थे। तभी गांव के ही एक युवक ने वहां से स्कूटी निकाली, जिससे समर्सिबल का पाइप फट गया। अनिल पाल के अनुसार उसने इसकी शिकायत युवक से घर जाकर की। तो जितेंद्र आग बबूला हो गया और फायर कर दिया। इसमें अनिल पाल के दाएं पैर में गोली लग गई। दूसरे के सर में चोट लग गई।
गंभीर हालत में दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। चर्चा के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है। सीओ राजवीर गौर ने बताया कि पानी के पाइप को लेकर दोनों पक्षों मे विवाद और मारपीट हुई थी। शिकायतकर्ता ने बचने के लिए गोली मारी थी। दोनों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जांच की जा रही है।

Home / Farrukhabad / समर्सिबल का पाइप फटने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, 2 युवकों को लगी गोली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.