scriptउन्नाव रेपकांड को लेकर सपा ने सीएम का फूंका पुतला, दिया बड़ा बयान | Unnao Gangrape case Samajwadi Party burns CM yogi effigy | Patrika News

उन्नाव रेपकांड को लेकर सपा ने सीएम का फूंका पुतला, दिया बड़ा बयान

locationफर्रुखाबादPublished: Aug 01, 2019 08:22:56 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ द्वारा आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाकर उनका पुतला जिला कार्यालय पर जलाया गया।

Yogi effigy

Yogi effigy

फर्रुखाबाद. प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्नाव रेप कांड में मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ द्वारा आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाकर उनका पुतला जिला कार्यालय पर जला दिया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने पर जिला प्रसाशन ने कोई कार्यवाही नहीं की। साथ ही आपको बताते चले कि देश का चर्चित रेप कांड उन्नाव में पीड़ित युवती के परिवार के दो लोगों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इसकी हाई लेवल जांच हो रही है।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा यह-

समाजवादी पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी के नेत्रत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार विफल हो गई है। वह अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में बलात्कार, लूट, हत्या जैसी घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। पुलिस अपनी मर्जी से काम कर रही है। भाजपा सरकार का अधिकारियों के ऊपर कोई अंकुश नहीं है। इस मौके पर दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो