script32 प्रतिशत कम हुई होमगार्ड्स की ड्यूटी | UP Home guard news | Patrika News

32 प्रतिशत कम हुई होमगार्ड्स की ड्यूटी

locationफर्रुखाबादPublished: Oct 10, 2019 07:56:53 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

जिला होमगार्ड कमाण्डेंट ने बताया कि उच्च अधिकारियों की मांग के अनुसार 32 प्रतिशत ड्यूटी कम की गई है

UP Home guard

कमाण्डेंट ने बताया कि 823 होमगार्ड जिले में है, जिनमें से 614 अक्टूबर माह में ड्यूटी कर रहे हैं

फर्रुखाबाद. होमगार्ड विभाग में मृतक अश्रित के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया मण्डलीय कमाण्डर की देखरेख में संपन्न हुई। कानपुर मण्डल कमाण्डर होमगार्ड संजय व मथुरा के कमाण्डर प्रवेक्षक के रूप में आये रावेन्द्र कुमार व जिला कमाण्डेंट शैलेन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। जिला होमगार्ड कमाण्डेंट ने बताया कि उच्च अधिकारियों की मांग के अनुसार 32 प्रतिशत ड्यूटी कम की गई है। किसी को हटाया नहीं किया गया न ही किसी की सेवा समाप्ति की गई है। डिमांड के अनुसार सभी को ड्यूटी दी जाती है।
कमाण्डेंट ने बताया कि 823 होमगार्ड जिले में है, जिनमें से 614 अक्टूबर माह में ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक अतिरिक्त के जो रिक्त पद है उनकी आज भर्ती प्रक्रिया करायी गई, जिसमें दौड़ सभी के लिए है। पुरुष 10 मिनट में 2 किलोमीटर और महिलाओं के 500 मीटर दौड़ रखी गई है। रखा विद्यालय पर मण्डलीय कमांडर की देखरेख में रिक्त पदों के दावेदारों की दौड़ करायी गई।
देखें वीडियो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो