फर्रुखाबाद

महिला आयोग की सदस्य का अस्पताल में छापा, आशाओं में मचा हड़कम्प

जिले के लोहिया अस्पताल में महिला आयोग की सदस्य रश्मी जायसवाल ने छापा मारा।

फर्रुखाबादOct 16, 2019 / 06:59 pm

Neeraj Patel

महिला आयोग की सदस्य का अस्पताल में छापा, आशाओं में मचा हड़कम्प

फर्रुखाबाद. जिले के लोहिया अस्पताल में महिला आयोग की सदस्य रश्मी जायसवाल ने छापा मारा। महिला आयोग की सदस्य के छापे से महिला अस्पताल में हड़कंप मचा गया। महिला आयोग की सदस्य नें आशाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता है कि आशाएं दलाली करती हैं। इसे वह खुद पकड़ेगी और कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल की ओपीडी, लेबर रूम, ओटी, पर्चा काउन्टर आदि चेक किया।

जांच के दौरान महिला मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बात की। उनकी समस्या को सुना। सिस्टर इंचार्ज सहित कइयों की लगाई क्लास, साथ ही कई लोग मिले बिना ड्रेस के लोगों को जमकर हड़काया। आशा बहू अस्पताल में खाना खाती मिली और उसने महिला आयोग की सदस्य को वहकाने का प्रयास किया इसी दौरान अस्पताल में बैठी एक आशा विमला देवी के द्वारा सही जानकारी न देनें पर उसकी जमकर क्लास लगा दी। आक्रोशित महिला आयोग सदस्य नें कहा कि उन्हें पता है कि आशा बहूंए दलाली का कार्य करती है। इसकी वह जांच कराएंगी और खुद उन्हें पकड़ेगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Home / Farrukhabad / महिला आयोग की सदस्य का अस्पताल में छापा, आशाओं में मचा हड़कम्प

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.