script

युवक ने शादी का झांसा देकर किया यह, फिर कही ये बड़ी बात, जानकर रह जाएंगे हैरान

locationफर्रुखाबादPublished: Jun 07, 2018 01:04:52 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

एक युवक ने शादी का झांसा देकर करीब 6 माह तक युवती से दुष्कर्म किया।

young girl rape case in up hindi crime news

हवस मिटाने के लिए शादी का झांसा देकर किया यह, युवक ने कही ये बड़ी बात, जानकर रह जाएंगे हैरान

फर्रूखाबाद. कमालगंज थाना के कस्बे मे एक युवक ने शादी का झांसा देकर करीब 6 माह तक युवती से दुष्कर्म किया। जब इस बात की जानकारी युवती की मां को हुई तो मां ने युवक से निकाह करने के लिए कहा तो युवक रिहान ने आना कानी शुरू कर दी। उसके बाद एक नया बहाना बना देता था लेकिन लड़कीं से रात में अपनी हबस मिटाने के लिए आ जाता था। लड़कीं की मां उस पर नजर रखती थी।

युवक ने कहीं यह बड़ी बात

एक हफ्ते तक जब लड़कीं नहीं मिल सकी तो युवक ने कहा की मैं अभी दस साल तक शादी नहीं करूंगा। मेरा तो यही काम है। हम तो रोजाना एक नई लड़की को पटाते हैं उससे भी निकाह करने की बात करते हैं। ऐसे यदि मैं निकाह करने लगा तो मेरे सैकड़ो पत्नियां हो जाएंगी। यह केवल मजा लेने के लिए कहा जाता है। तो पीडिता की मां ने रिहान के घर वालों से बात की तो उन लोगों ने कहा कि आपकी लड़कीं जबरदस्ती तो किसी से निकाह नहीं कर लेगी यदि मेरे लड़के ने झूठ बोला है उसमें तुम्हारी लड़कीं का भी सहयोग था। उसे भी मेरे लड़के से मिलने में मजा आता होगा। उसके बाद युवती से निकाह करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

निकाह करने के लिए मना कर दिया

इस कहानी को युवक ने अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर भी किया है। जिस कारण लड़कीं मोहल्ले में किसी के सामने निकल नहीं पाती है। यदि उस लड़के से निकाह नहीं हुआ तो उसका कौन हाथ थामेगा। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत थाने में की है कि मेरी बेटी के साथ शास्त्री नगर निवासी रिहान ने मेरी पुत्री को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर कई माह से उसके साथ गलत काम कर रहा है। जब मैं ऊपर छत पर सो रही थी तभी मेरे घर मे घुसकर मेरी बेटी के साथ गलत काम किया। जब मैं नीचे आई तो मैने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया तो वह तुरंत घर से भाग गया। पकड़े जाने पर मेरी बेटी ने निकाह करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

लड़के वाले निकाह के लिए तैयार नहीं

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन समाज के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए पंचायत शुरू कर दी है। जिससे दोनों पक्षों में समझौता हो सके लेकिन लड़के वाले निकाह के लिए तैयार नहीं है। लड़कीं कि मां निकाह करने की मांग कर रही है। दूसरी तरफ लड़कीं पक्ष के ऊपर समाज के लोग दबाव भी बना रहे हैं जिससे लड़का कही जेल न चला जाए। इस पंचायत में क्या लड़कीं को न्याय मिल पाएगा या नही।

ट्रेंडिंग वीडियो