scriptChristian Dior's Mumbai showcase 2023: Culture meets haute couture | Fusion of Cultures : मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर Dior Fall 2023 कलेक्शन में लगा तोरण 35,000 घंटे में हुआ तैयार | Patrika News

Fusion of Cultures : मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया पर Dior Fall 2023 कलेक्शन में लगा तोरण 35,000 घंटे में हुआ तैयार

locationनई दिल्लीPublished: Mar 31, 2023 08:14:12 am

Submitted by:

Namita Kalla

Christian Dior's Fall 2023 : गुरुवार को Dior 2023 फॉल कलेक्शन मुंबई में आयोजित किया गया। यह जगह Dior विमेंस वियर की क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्राज़िया चिउरी (Maria Grazia Chiuri) के लिए भी सार्थक है। यह सीरीज #Dior के आर्ट डायरेक्टर मार्क बोहन (Marc Bohan) की भारत यात्रा पर आधारित है। इस कलेक्शन में एथनिक मैटेरियल्स जैसे सिल्क, एम्ब्रायडरी, ग्लिटर और क्रिस्टल से बने जियोमेट्रिक पैटर्न्स शामिल हैं। इस शो का खास अटैक्शन रहा यहां गेटवे ऑफ़ इंडिया पर इंस्टाल किया गया एक बड़ा सा तोरण।

dior1_1.jpg
Haute couture meets Indian heritage: Christian Dior's Mumbai fashion show celebrates culture, diversity...


Paris Haute couture meets Indian Heritage
: गुरुवार को पॉपुलर ब्रांड Christian Dior का फॉल 2023 कलेक्शन पहली बार भारत में आयोजित किया गया था। यह फैशन शो मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया (Gateway of India) पर आयोजित किया गया।

गेट वे ऑफ इंडिया पर हुए इस शो की एंट्रेंस पर भारतीय संस्कृति और विरासत को दर्शाते हुए एक बड़ा तोरण सजाया गया जिस पर हाथी, मंडल, कमल, कामधेनु, टाइगर और मोर नजर आये। बेहद बारीक कारीगरी से फुलकारी, मिरर वर्क, फ्रेंच नॉट और कंथा वर्क से सजा यह हेंडीक्राफ्ट तोरण करीब 35,000 घंटे और 25 क्राफ्ट टेक्निक्स से बनाया गया है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए Dior विमेंस वियर की क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्राज़िया चिउरी (Maria Grazia Chiuri) ने इस अनोखे तोरन इंस्टालेशन के बारे में पोस्ट शेयर किया। गेटवे ऑफ इंडिया पर Dior Fall 2023 के दौरान मेहमानों का स्वागत करने के लिए 14 मीटर लंबा इंस्टालेशन बनाया गया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.