scriptझोला जैकेट्स, धोती पेंट्स और कठपुतली आर्ट रहेगा इन | Patrika News
फैशन

झोला जैकेट्स, धोती पेंट्स और कठपुतली आर्ट रहेगा इन

3 Photos
6 years ago
1/3

राजस्थान का कठपुतली आर्ट अब आउटफिट्स में भी नजर आ रहा है। स्प्रिंग समर फैशन पर गौर करें, तो फैशन में एक बार फिर झोला जैकेट्स और धोती पेंट्स का क्रिएशन नजर आएगा। वहीं राजस्थानी थीम पर खास फोकसरहेगा। उदाहरण के तौर पर हाल ही लैक्मे फैशन वीक में जयपुर की फैशन डिजाइनर सुची और विवेक चतुर्वेदी ने कुछ ऐसा ही कलेक्शन प्रस्तुत किया है। उन्होंने राजस्थानी थीम ‘डोर’ का खास क्रिएशन पेश किया। उनके कुछ कलेक्शन में बोहो ट्वीस्ट भी दिखा।

2/3

हैंडवुवन एंड हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग

स्प्रिंग समर में हैंडवुवन एंड हैंड ब्लॉक प्रिंट्स का रूझान भी देखा जा सकता है। आने वाले सीजन में आउटफिट्स में ब्लॉक प्रिंट्स को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट होंगे। फैशन डिजाइनर विवेक बताते हैं कि समर सीजन में हल्के कलर्स पसंद किए जाएंगे। साथ ही झोला जैकेट्स और धोती पेंट्स भी चलन में रहेंगे। लैक्मे फैशन वीक के दौरान कठपुतली क्रिएशन उतारा गया था, जो भी आने वाले समय में आउटफिट्स में काफी पसंद किया जाएगा।

3/3

परम्परागत आर्ट हो रहा है रीक्रिएट

इन दिनों आउटफिट्स में भी रीक्रिएशन नजर आ रहा है। खासकर राजस्थानी परम्परागत आर्ट को रीक्रिएट किया जा रहा है। कई फैशन डिजाइनर्स इसे लेकर काफी काम कर रहे हैं। आने वाले सीजन में भी ब्लॉक प्रिंट के वियरेबल आर्ट के साथ कई सारे नए एक्सपेरिमेंट नजर आएंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.