scriptफतेहपुर में 11 बंदरों की मौत छह बेसुध मिले, मुकदमा दर्ज | Fatehpur 11 monkeys death 6 unconscious suspected poisoning filed suit | Patrika News

फतेहपुर में 11 बंदरों की मौत छह बेसुध मिले, मुकदमा दर्ज

locationफतेहपुरPublished: Oct 30, 2021 09:52:48 am

– मामला फतेहपुर के छिवलहा में सेमरहा गांव में शुक्रवार दोपहर आम के एक पेड़ के नीचे 11 बंदरों के शव मिले। आशंका जताई जा रही है कि इन बंदरों को किसी ने खाने वाली चीज में जहर मिलाकर दे दिया होगा। सूचना पर रामदल अध्यक्ष आगेंद्र साहू व मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता मौक पर पहुंचे।

फतेहपुर में 11 बंदरों की मौत छह बेसुध मिले, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर में 11 बंदरों की मौत छह बेसुध मिले, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर. Fatehpur 11 monkeys death फतेहपुर में एक पेड़ के नीचे 11 बंदरों के शव मिले और छह बंदर बेसुध होकर तड़प रहे थे। मृत बंदरों के मुंह से झाग निकल रहा था। इस को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस टीम, पशु चिकित्सकों की टीम व वन उप निरीक्षक पहुंचे। वन विभाग बंदरों के शवों को खागा आफिस ले आई है। जहां जांच शुरू हो गई है। आज इन मृत बंदरों का पोस्टमार्टम होगा। वन उप निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
जहर खाने की आशंका :- मामला फतेहपुर के छिवलहा में सेमरहा गांव में शुक्रवार दोपहर आम के एक पेड़ के नीचे 11 बंदरों के शव मिले। आशंका जताई जा रही है कि इन बंदरों को किसी ने खाने वाली चीज में जहर मिलाकर दे दिया होगा। सूचना पर रामदल अध्यक्ष आगेंद्र साहू व मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता मौक पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस, पशु चिकित्सक व वन विभाग को सूचना दी गई। पलिया पशु अस्पताल से डा. अनुपम, वन दरोगा शैलेंद्र व हथगाम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू हुई।
मुकदमा दर्ज कराया :- वन उप निरीक्षक शैलेंद्र अपनी टीम के साथ 11 बंदरों के शव को लेकर खागा पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। देर शाम वन उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार द्वारा हथगाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि, प्रथम दृष्टया बंदरों की मौत जहरीला पदार्थ खाने या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझकर उन्हें जहर दिया गया है। एसओ हथगाम अश्विनी सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई और शवों के पोस्टमार्टम को लेकर विधिक कार्यवाही कराई जा रही है।
खागा में होगा पोस्टमार्टम:- वन विभाग के रेंजर सच्चिदानंद यादव ने बताया कि, उप निरीक्षक ने बंदरों के शवों को खागा आफिस में रखा गया है। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद आज शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो