scriptFatehpur: Cow smuggler fired on police team, two arrest in encounter | Fatehpur news: पुलिस ने रोका तो गौ तस्कर में कर दी फायरिंग, मचा हड़कंप | Patrika News

Fatehpur news: पुलिस ने रोका तो गौ तस्कर में कर दी फायरिंग, मचा हड़कंप

locationफतेहपुरPublished: Sep 19, 2023 07:31:25 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

फतेहपुर पुलिस ने गौ तस्कर गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ में दो को गिरफ्तार किया है। उन्नाव के बांगरमऊ से गोवंशीय पशुओं को लाद कर बिहार ले जा रहे थे। तीन भागने में सफल रहे।

फतेहपुर में पुलिस इनकाउंटर
गौ तस्कर के साथ मुठभेड़ की जानकारी देते एसपी

उत्तर प्रदेश की फतेहपुर पुलिस व एसओजी की टीम की अंतर्राज्यीय गौ तस्कर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में एक घायल हो गया। गौ तस्कर उन्नाव के बांगरमऊ से गोवंशीय पशुओं को लाद कर बिहार जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसपी फतेहपुर में बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में मुकदमा दर्ज है। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तीन भागने में सफल रहे हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.