scriptपति को शक था कि बच्चा उसका नहीं, मौका देखकर अपने ही मासूम बेटे को जिंदा जलाने का किया प्रयास | Father Try to Burn Alive His Minor Son in Fatehpur | Patrika News

पति को शक था कि बच्चा उसका नहीं, मौका देखकर अपने ही मासूम बेटे को जिंदा जलाने का किया प्रयास

locationफतेहपुरPublished: Jul 30, 2020 10:26:09 pm

फतेहपुर जिले की घटना। बच्चे की हालत चिंताजनक, निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज।

फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर में एक पिता द्वारा अपने इकलौते बच्चे को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पिता को शक था कि वह बच्चा उसका खून नहीं। गंभीर हालत में बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। उधर इस मामले में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

 

फतेहपुर थानाक्षेत्र के मोहम्दपुर के रहने वाले गौतम और उसकी पत्नी के बीच शादी के बाद से ही कुछ मन मुटाव चला आ रहा था। पति से विवाद के चलते वह ज्यादातर वक्त मायके में ही गुजारती थी। इधर कुछ समय पहले ही वह अपने साथ 14 महीने का एक बच्चा लेकर लौटी थी। रानी ने पुलिस को बताया है कि आठ माह में ही बच्चा पैदा होने से पति उसे शक की नजरों से देखता था। उसे शक था कि यह बच्चा उसका नहीं और वह इसे अपना मानने से इनकार करता था। उसने पति पर और दहेज मांगने का आरोप भी लगाया है। पत्नी रानी की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, बच्चे को जिंदा जलाने की कोशिश समेत धाराओं में मुकदमा दजर् किया है। एसओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। घटना की सभी बिन्दुओं से जांच की जा रही है।

By Rajesh Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो