scriptपुरानी रंजिश में किसान को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस | firing attack in election revenge at fatehpur | Patrika News

पुरानी रंजिश में किसान को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

locationफतेहपुरPublished: Jan 21, 2018 11:10:56 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

। जयराम को दाहिने हाथ की कुहनी को छूतचे हुए गोली निकल गई। हवाई फायरिंग फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गये

crime

पुरानी रंजिश में किसान को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर. यूपी में बदमाशों ने एक किसान पर हमला कर दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी जगराम सिंह(65) शनिवार रात को नहर किनारे एक मंदिर से दर्शन पूजा करके लौट रहे थे। कि तभी उन पर किसी ने गोलियों से हमला कर दिया। जयराम को दाहिने हाथ की कुहनी को छूतचे हुए गोली निकल गई। हवाई फायरिंग फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गये।
ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी जगराम का आरोप है कि वो शनिवार की रात मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे कि तभी उनके विरोधी पक्ष के लोगों ने उनपर हमला कर दिया। उनके एक ओर झुकने पर गोली हाथ को छूकर निकल गई। जैसे ही हमले के बाद हमलावरों को पीछे गांव के कुछ लोग आते हुए दिखे तो वो वहां से हवा में गोलियां चलाते हुए फरार हो गये।
हमले के बाद पीड़ित का आरोप है कि दो दशक पहले से विपक्ष के लोगों से जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा है। इस विवाद पहले में पहले भी एक हत्या हो चुकी है। है। जिसके बाद भी इस रंजिश में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है।
मामले पर पत्रिका से बातचीत करते हुए एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हमले के बाबत पुलिस पूरी सक्रियता से आरोपियों की तलाश कर रही है। उनका कहना है कि नबीन की जा रही है। मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। यह देखा जाएगा कि गोली की चोट है या किसी और की। पेशबंदी को भी पुलिस ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
प्रधान पद को लेकर दोनों में विवाद की भी संभावना

एसओ की मानें तो पीड़ित पक्ष के लोगों ने इस समय प्रधान पद का चुनाव जीता है। आरोपियों के पक्ष के लोगो पिछले कई बार से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर अक्सर दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा है। एसओ की मानें तो कुछ दिन पहले भी दोनों तरफ से मारपीट का मामला सामने आया था। अब जांच में ही इसकी हकीकत का पता जल्द चलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो