scriptकच्चा मकान गिरा, दबकर युवक की मौत तीन की हालत गंभीर | house collapse after heavy rain in fatehpur | Patrika News
फतेहपुर

कच्चा मकान गिरा, दबकर युवक की मौत तीन की हालत गंभीर

108 की मदद से घायलों को हथगाव अस्पताल ले जाया गया

फतेहपुरSep 08, 2018 / 07:31 pm

Ashish Shukla

up news

कच्चा मकान गिरा, दबकर युवक की मौत तीन की हालत गंभीर

फतेहपुर. जिले के हथगाँव थाना क्षेत्र के कोतला गांव में शनिवार की रात हो रही तेज बारिश में मकान गिरने से युवक की दबकर मौत हो गई। इस हादसे में पति पत्नी समेत तीन अन्य लोगों के दबने की भी बात सामने आ रही है। मकान गिरने की सूचना पर पहुंचे लोगों ने सौ नम्बर पीआरवी को सूचना दिया। सभी गांव के लोग मलवा हटाकर दबे हुए लोगो को निकालने में लग गए और तुरन्त 108 की मदद से हथगाव अस्पताल ले जाया गया।
जहां पर 17 वर्षीय विकास कुमार को डाँक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और सीताराम ,ब्रजरानी पुत्री सोनी15 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अभी चल रहा है। घटना की जानकारी करने के लिए खागा तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव ,राजस्व निरीक्षक सोमनाथ यादव , लेखपाल मनोज कुमार व लेखपाल अतुल कुमार मौके पर पहुँचे।
गांव वालों ने बताया सीताराम सन 2000 में प्रधान भी रह चुके हैं इनके पास कोई खेती भी नही है ये मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करते है इनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अगर इनकी मदत बर्तमान प्रधान किये होते तो इन्हें प्रधानमंत्री आवास मिल जाता तो आज इनके पुत्र की जान नहीं जाती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो