फतेहपुर

दबंगों का कहर- पहले कुलदीप सिंह की हत्या किया, फिर परिवार को गांव छोड़ने को मजबूर कर दिया

बुधवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थनापत्र देकर हत्यारोपियों के खिलाफ न्याय की मांग किया है।

फतेहपुरDec 19, 2018 / 07:24 pm

Ashish Shukla

बुधवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थनापत्र देकर हत्यारोपियों के खिलाफ न्याय की मांग किया है।

फतेहपुर. यूपी सरकार अपराध पर लगाम लगाने के कितने दावे कर लेकिन हकीकत ये है कि दबंगों के कारण अब भी कई परिवार डर और भय के साये में जी रहे हैं। ऐसा ही मामला फतेहपुर जिले में सामने आया है जहां रास्ते के विवाद में पहले तो दबंगों ने परिवार के मुखिया को मार डाला। जब परिवार के लोग पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगे तो उन्हे भी जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। मजबूरन पीड़ित परिवार को घर छोड़कर रिश्तेदारों के घर दिन बिताना पड़ रहा है। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थनापत्र देकर हत्यारोपियों के खिलाफ न्याय की मांग किया है।
बतादें कि ललौली थाने के ओती गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह का रास्ते को को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि कई बार दबंग किस्म के पड़ोसियों ने कुलदीप को विरोध न करने की सलाह दिया। लेकिन जब कुलदीप ने ये लड़ाई नहीं बंद की तो एक महीने पहले नवंबर के महीने में खेत की सिंचाई करने गए कुलदीप की हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। ललौली थाने की पुलिस ने पांचों आरोपी बद्री विशाल पुत्र महादेव सिंह, ज्वाला सिंह पुत्र बद्री विशाल सिंह, झल्लर सिंह पुत्र बद्री विशाल, जगन्नाथ सिंह उर्फ चुन्नू पुत्र महादेव सिंह, और केदार सिंह उर्फ ननकवा पुत्र महादेव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी किया। लेकिन दो दिन के बाद ही फिर से इन्हे छोड़ दिया गया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाने से छूटने के बाद आरोपियों ने परिवार का जीना ***** कर दिया। हर रोज घर आकर हत्या की शिकायत वापस करने का दबाव बनाने लगे। कहते अगर बात नहीं मानी तो एक-एक कर पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। डर से पीड़ित पक्ष के लोग घर छोड़ कर चले गये। बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकत कर पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी जान की रक्षा का गुहार लगाया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.