scriptलोहिया युवा वाहनी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएए और बजट पर बीजेपी सरकार को घेरा | Lohia Vahini UP Chief Attack on BJP government Over CAA and Budget | Patrika News

लोहिया युवा वाहनी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएए और बजट पर बीजेपी सरकार को घेरा

locationफतेहपुरPublished: Feb 05, 2020 03:10:06 pm

फतेहपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम किरन निर्मल।

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी

फतेहपुर. लोहिया युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम किरन निर्मल ने नागरिकता कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमले किये। उन्होंने कहा कि सीएए से भाजपा धर्म के आधार पर विभाजन की राजनीति कर रही है। ऐसे कानून सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं। वो फतेहपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मीडिया से रूबरू थे।

 

उन्होंने कहा कि जो पार्टी की विचारधारा और विजन पर विश्वास करेगा वह समाजवादी होगा। उनका दावा था कि वह ऐसे ही कर्मठ लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिये प्रदेश भर के दौरे पर निकले हैं। सीएए को लेकर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा समाज को तोड़ने और सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है। यह कानून देश की धर्मनिरपेक्षता के लिए घातक है। भारत में विभिन्न धर्मावलंबी रहते हैं। सभी का सम्मान किया जाना चाहिए। बजट के सवाल पर उन्होंने कहा कि आम जनता के हितों की अनदेखी की गयी है। मनरेगा का बजट गायब है, जिससे गरीबों के रोजगार के दरवाजे बन्द हो जाएंगे। मनरेगा के चलते उन्हें अपने गांव में ही रोजगार मिल जाता था, लेकिन अब इसके लिये उन्हें भटकना पड़ेगा। रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य का बजट कम कर दिया गया है।

 

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का बजट चुनिन्दा कार्पोरेट घरानों के लिये बनाया गया है। सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और फरेब फैलाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। वो इसी के जरिये सत्ता पर काबिज हुए हैं, लेकिन उनका ये झूठ अब लने वाला नहीं। जनता सब जान चुकी है और अगले चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी।

By Rajesh Singh

 

ट्रेंडिंग वीडियो