scriptनम आंखों से दी गयी शहीद विजय कुमार पाण्डेय को आखिरी विदायी, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | Martryde Vijay Kumar Pandey Funeral in Fatehpur Mob angry on Pakistan | Patrika News

नम आंखों से दी गयी शहीद विजय कुमार पाण्डेय को आखिरी विदायी, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

locationफतेहपुरPublished: Jun 04, 2018 12:24:44 pm

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए थे विजय कुमार पाण्डेय।

Fatehpur Martryde Funeral

फतेहपुर के शहीद जवान का अंतिम संस्कार

फतेहपुर. जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में शहीद विजय पाण्डेय का पार्थिव शरीर रविवार को देर रात फतेहपुर स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचा। सोमवार की सुबह शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आस-पास के गांव की भारी भीड़ शहीद के आखिरी दीदार के लिये उमड़ी। अंतिम संस्कार में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और जेल मंत्री जय कुमार जैकी भी मौजूद रहे। इस दौरान भीड़ गुस्से में दिखी और जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। निरंजन ज्योति ने पाकिस्तान केा मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही।

फतेहपुर के चांदपुर थानाक्षेत्र के सठिगवां गांव निवासी बीएसएफ की 33 बटालियन के जवान विजय कुमार पाण्डेय शनिवार की रात जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीस फायर का उल्लंघन कर गोलीबारी में शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद की आने वाली 20 जून को शादी थी। रविवार को शहीद के परिवार को इस की जानकारी दी गयी। जानकारी मिलने के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया।

शहादत की खबर सुनने के बाद परिवार का सांत्वना देने का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। परिजनों ने उनका अंतिम दीदार किया तो सभी की आंखें आंसुओं से भरी थी। सोमवार की सुबह शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गयीं। इसके पहले पार्थिव शरीर आने की सूचना के बाद शहीद विजय पाण्डेय के सठिगवां स्थित गांव में हजारों की तादाद में लोग पहुंचने लगे। अतिम संस्कार के पहले शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल रहीं।

जब शहीद को अंतिम संस्कार के लिये ले जाया जा रहा था तो उन्हें कंधा देने की होड़ सी लग गयी। हर आंख नम थी और लोग शहीद के पार्थिव शरीर को कांधा देना चाहते थे। जिले के लाल की शहादत से लोगों में बहुत गुस्सा था। लोगों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर जेल मंत्री जय कुमार जैकी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शहीद के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद यूपी सरकार की ओर सेदी जाएगी।
By Rajesh Singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो