scriptराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल स्वामी परमानंद का दावा, राम नवमी पर शुरू होगा निर्माण | Ram Mandir Trust Member Swami Parmanand Statement | Patrika News

राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल स्वामी परमानंद का दावा, राम नवमी पर शुरू होगा निर्माण

locationफतेहपुरPublished: Feb 06, 2020 04:25:19 pm

.

Swami

स्वामी

फतेहपुर. मवईधाम के मूल निवासी स्वामी परमानंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में खुद का नाम शामिल होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है की भगवान की जन्मतिथि राम नवमी से मंदिर का निर्माण कार्य शुरु होगा।

अफगानी युवक को भारतीय नागरिक बनाने का जिम्मेदार कौन?…ग्राम प्रधान, लेखपाल, पुलिस या फिर कोई और

 

‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट में शामिल होने पर स्वामी परमानंद ने खुशी जताते हुए सरकार को उन पर विश्वास करने के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या इतनी सुंदर बनेगी कि लोग पहचान नहीं पाएंगे। बतादें कि स्वामी परमानंद फतेहपुर के मवईधाम के मूल निवासी हैं और अपने स्कूल स्वामी परमानंद बालिका इंटर कॉलेज मवईधाम में स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे थे। स्कूल की प्रबंधिका और उनकी शिष्या साध्वी विभू चेतना ने छात्राओं को इस बात से अवगत कराया की स्वामी जी को अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में 15 सदस्यीय लोगों में शामिल किया गया है।
By Rajesh Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो