script

एग्जिट पोल को लेकर साध्वी निरंजन ज्योति का बड़ा बयान, कहा- हर जगह बन रही हमारी सरकार

locationफतेहपुरPublished: Dec 10, 2018 11:46:00 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

एग्जिट पोल देखकर छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सीएम की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में खींचतान मची हुई है

Sadhvi niranjan jyoti

Sadhvi niranjan jyoti

फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के एग्जिट पोल पर बड़ा बयान दिया है। कहा कि-एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे। हमें 11 तारीख का इंतजार करना चाहिए। एग्जिट पोल देखकर छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सीएम की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में खींचतान मची हुई है। यह कांग्रेस का सिर्फ उतावलापन है। सभी जगह भाजपा की सरकार बनेगी। साध्वी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव पर भी हमला बोला। कहा कि, 2019 के चुनाव के बाद वो सपा से चुनाव लड़ेंगे।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर साध्वी ने कहा कि, हमारी उम्मीद थी कि छोटे-छोटे मामलों में कोर्ट रात में फैसला करती है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या कारण था कि कोर्ट ने कह दिया कि यह महत्वपूर्ण विषय नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां देश न्यायलय के भरोसे चलता है, कानून के बल पर चलता है, जजों का कहना कि यह मामला महत्वपूर्ण नहीं है।
जबकि पूरे भारत की लिए इस समय राम मंदिर बनना महत्वपूर्ण विषय है। साध्वी ने राजधानी में हुई शिवपाल की जनाक्रोश रैली पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिवपाल कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव उनके साथ आएं, न आएं, कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसा ही 2017 में भी ऐसा विवाद देखने को मिला था। अब 2019 से पहले भी हो रहा है। बाद में शिवपाल सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो