scriptप्रियंका गांधी की चुनावी गंगा यात्रा पर साध्वी निरंजन ज्योति का बड़ा बयान, किया ये दावा | Sadhvi Niranjan Jyoti Big Statement on Priyanka Gandhi Ganga Yatra | Patrika News

प्रियंका गांधी की चुनावी गंगा यात्रा पर साध्वी निरंजन ज्योति का बड़ा बयान, किया ये दावा

locationफतेहपुरPublished: Mar 17, 2019 09:43:15 pm

साध्वी ने कहा प्रियंका गांधी किसी भी सूरत में बीजेपी के लिये चुनौती नहीं हैं।
प्रियंका गांधी इलाहाबाद से वाराणसी तक गंगा मार्ग से यात्रा करेंगी।
कहा मैं प्रियंका को भारतीय जनता पार्टी के लिये चुनौती नहीं मानती।

Sadhvi Niranjan Jyoti

साध्वी निरंजन ज्योति

फतेहपुर . केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा-बसपा गठबंधन समेत प्रियंका गांधी की चुनावी गंगा यात्रा पर चुटकी ली है। प्रियंका गांधी इलाहाबाद से वाराणसी तक गंगा मार्ग से यात्रा करेंगी। साध्वी ने दावा किया है कि प्रियंका गांधी किसी भी सूरत में बीजेपी के लिये चुनौती नहीं हैं। कहा कि बीजेपी इस बार यूपी में 74 प्लस सीटें जीतेगी। भाजपा गठबंधन जनता के बीच अपना काम लेकर जाएगा।
 

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यूपी में पूरी ताकत झोंकने और इलाहाबाद से वाराणसी वाया भदोही मिर्जापुर चुनावी गंगा यात्रा को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भगवान करे उनकी यात्रा अच्छी हो। साथ ही जोड़ा की मैं प्रियंका को चुनौती नहीं मानती। उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी तो नहीं करूंगी लेकिन, जो उनके परिवार की परम्परा है उसमें यह कोई आश्चर्य की बात नहीं। परिवार की परिपाटी से कोई आगे आ रहा है तो आश्चर्श्य कैसा। यह तो उनकी परम्परा में होना ही है।
यूपी में भारतीय जनता पार्टी 72 नहीं 74 के पार सीटें जातेंगे। पूर्वांचल, मध्यांचल और पश्चिम में आम जन मानस के बीच हम अपने काम के बल पर जा रहे हैं।

By Rajesh Singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो