scriptलॉक डाउन में खाद्य सप्लाई के नाम पर अफीम की तस्करी पकड़ी गयी, 40 लाख की अफीम बरामद | Smuggling during Lockdown Big Opium Consignments caught in Fatehpur | Patrika News

लॉक डाउन में खाद्य सप्लाई के नाम पर अफीम की तस्करी पकड़ी गयी, 40 लाख की अफीम बरामद

locationफतेहपुरPublished: Apr 29, 2020 12:00:01 am

झारखंड से हरियाणा मे सप्लाई के लिए जा रही थी अफीम।
नारकोटिक्स टीम लखनऊ और थरियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी अफीम।

Opoum

अफीम की स्मगलिंग

फतेहपुर. लॉक डाउन में खाद्य सप्लाई का पास लगाकर अफीम की तस्करी का मामला सामने आया है। फतेहपुर की थरियांव पुलिस और नारकोटिक्स विभाग लखनऊ की टीम ने हसवा हाइवे मोड़ के पास डीसीएम मे लदी चार पैकेट अफीम बरामद करते हुए एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही हैं। आरोपी झारखंड से अफीम खरीदकर हरियाणा में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले मे विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

थरियांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे इंस्पेक्टर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ पंकज दुबे, रामेश्वर दास टीम के सदस्य मनीष सिंह, अवधेश, मंजीत, के साथ हाइवे स्थित हसवा मोड़ के पास झारखंड की ओर से आ रहे डीसीएम को रोककर चेकिंग की तो अफीम बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी ड्राइवर भूपेंद्र सिंह निवासी कुरुक्षेत्र गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि माल का सप्लायर छतरा झारखंड निवासी पिंटू डांगी है। माल से लोड गाड़ी को बढाई जिला चौपारण झारखंड से कैथल और पहवा हरियाणा में माल डिलीवर करना था। थानाध्यक्ष ने बतायाकि डीसीएम में खाद्य सप्लाई का पास लगा हुआ था। बताया कि चार पैकेट अफीम बरामद हुई है। प्रत्येक पैकेट का वजन 15 किलोग्राम है। अफीम की कीमत 35 से 40 लाख आंकी गई है।

By Rajesh Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो