scriptBig News: कानपुर के बाद अब फतेहपुर में जीका वायरस ने दी दस्तक, स्वास्थ विभाग सहित प्रशासन में हड़कंप, अलर्ट जारी | Zika Virus Entrer In fatehpur District, Helath Deapartment Alert jaari | Patrika News

Big News: कानपुर के बाद अब फतेहपुर में जीका वायरस ने दी दस्तक, स्वास्थ विभाग सहित प्रशासन में हड़कंप, अलर्ट जारी

locationफतेहपुरPublished: Nov 25, 2021 10:44:05 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

Zika in fatehpur यूपी के कानपुर के बाद फतेहपुर जिले में जीका वायरस ने पैर पसारे हैं। जिले के त्रिलोकीपुर में एक युवक को चपेट में लिया। इसकी जानाकारी होते ही स्वास्थ विभाग सहित जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए उस गाँव में फागिंग सहित लोगों को जागरूक किया। फिलहाल स्वास्थ टीम जुटी है।

Big News: कानपुर के बाद अब फतेहपुर में जीका वायरस ने दी दस्तक, स्वास्थ विभाग सहित प्रशासन में हड़कंप, अलर्ट जारी

Big News: कानपुर के बाद अब फतेहपुर में जीका वायरस ने दी दस्तक, स्वास्थ विभाग सहित प्रशासन में हड़कंप, अलर्ट जारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फतेहपुर. Zika in Fatehpur कानपुर के बाद जीका वायरस ने यूपी के फतेहपुर जिले में दस्तक दी है। इसकी जानकारी मिलते ही फतेहपुर स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। जिले के त्रिलोकीपुर गांव में 37 वर्षीय युवक में गुरुवार को जीका की पुष्टि हुई है। हालांकि पीडि़त की हालत सामान्य है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग युवक को घर में ही आइसोलेट किया है। गांव में अलर्ट जारी करने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि जीका (Zika Virus) से पीडि़तों के लिए 61 बेड तैयार किए गये हैं। इन बेडों में लक्षणों के आधार पर सिम्पटोमैटिक उपचार दिया जाएगा।
फतेहपुर के त्रिलोकीपुर में जीका वायरस निकलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। दोपहर बाद डीएम अपूर्वा दुबे, सीडीओ सत्य प्रकाश, सीएमओ डा. राजेंद्र सिंह व एडिशन सीएमओ डा. एसपी जौहरी ने गांव पहुंचकर हालात देखे। पहले दिन 82 घरों का सर्वे हुआ है, अगले दिन यहां अवशेष बचे 290 घरों का सर्वे किया जाएगा। जीका पीडि़त के घर से उसकी माता-पिता व आठ पड़ोसियों की सैंपलिंग कराई गई है।
गांव में एक साथ सफाई, फॉगिंग, जांच जैसी गतिविधियां शुरू होने से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। लोग इस अनजान बीमारी को लेकर डरे व सहमें हैं, बच्चों को घर से नहीं निकाल रहे हैं। एडीओ पंचायत तेलियानी अशोक तिवारी पूरे दिन 20 सदस्यीय सफाई दल के साथ गांव की सफाई में जुटे रहे। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि जिले में पहला जीका वायरस मिला है, रोकथाम के सारे प्रयास किए जा रहे हैं, गांव-गांव बुखार पीडि़त मरीजों की सूची बनाई जा रही है। जीका के संदेह पर सैंपलिंग भी की जा रही है। त्रिलोकीपुर में मिले मरीज को घर में ही आइसोलेट कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो