scriptआज बसंत पंचमी पर बने ये शुभ मुहूर्त, इन उपायों से आप भी बन सकते हैं भाग्यशाली | Patrika News
त्योहार

आज बसंत पंचमी पर बने ये शुभ मुहूर्त, इन उपायों से आप भी बन सकते हैं भाग्यशाली

3 Photos
6 years ago
1/3

आज बसंत पंचमी पूर्णा संज्ञक तिथि सायं ४.२५ तक, इसके बाद षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि है। पंचमी तिथि में यथा आवश्यक समस्त शुभ, स्थिरता व चंचल कार्य सिद्ध होते हैं। किंतु पंचमी तिथि में कर्ज देना अच्छा नहीं होता। षष्ठी तिथि में वास्तु, अलंकारादि व मांगलिक कार्य सिद्ध होते हैं। नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र संपूर्ण दिवा रात्रि है। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में यथा आवश्यक विवाह, यज्ञोपवीत, देवस्थापन, घर, वास्तु और अभिषेक सम्बंधी कार्य करने योग्य हैं। योग: परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग पूर्वाह्न १०.५१ तक, इसके बाद शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग है। विशिष्ट योग: दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग संपूर्ण दिवारात्रि है। रवियोग- तिथि, वार, नक्षत्र जन्य कुयोगों की अशुभताओं को नष्ट कर शुभकार्यारम्भ के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। करण: बालव नामकरण सायं ४.२५ तक, तदन्तर कौलवादि करण हैं।

2/3

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज सूर्योदय से प्रात: ८.४० तक अमृत, प्रात: ९.५९ से पूर्वाह्न ११.१९ तक शुभ तथा दोपहर बाद १.५८ से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.१७ से दोपहर १२.५९ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
शुभ मुहूर्त: आज बसंत पंचमी का स्वयंसिद्ध अनबूझ मुहूर्त है। अत: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में वाहन क्रय करना, मशीनरी-कलकारखाना प्रा.,प्रसूति स्नान, जलवा, नामकरण, अन्नप्राशन व हलप्रवहण आदि के यथा आवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।

3/3

व्रतोत्सव: आज बसंत पंचमी, सरस्वती पूजन, श्री पंचमी, पंचक, तक्षक पूजा, रतिकाम महोत्सव, बागीश्वरी जयंती व यात्रा दर्शन व पूजा (काशी में)। चन्द्रमा: चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मीन राशि में है। ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: दोपहर बाद २.३९ पर मंगल अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल: प्रात: ७.३० से ९.०० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.