scriptशीतला अष्टमी: आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी को किया जाता है व्रत | Bhopal: The sheetala ashtami celebration in capital | Patrika News

शीतला अष्टमी: आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी को किया जाता है व्रत

Published: Jun 11, 2015 10:36:00 am

Submitted by:

आभा सेन

शीतला अष्टमी श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई, मंदिरों में बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचीं

fast

fast

राजधानी में बुधवार को शीतला अष्टमी श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई। शीतला माता मंदिरों में बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचीं। इस मौके पर पुत्रवती महिलाओं ने संतान की सलामती के लिए व्रत रखा। वहीं सुहागिनों ने संतान प्राप्ति की कामना के साथ व्रत रखा और पूजा-अर्चना की।

यह व्रत आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी को किया जाता है। फतेहगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर, काली मंदिर तलैया, माता मंदिर, शीतला माता मंदिर पुराना शहर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। इस दौरान पुत्रवती महिलाओं ने अपनी संतान के आयुष्य और आरोग्य के लिए कामना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो