script

विदेशों में कुछ इस अंदाज में मनाई जाती है दिवाली, होता है एक अलग उत्साह

locationभोपालPublished: Oct 26, 2019 11:03:37 am

Submitted by:

Tanvi Tanvi Sharma

विदेशों में कुछ इस अंदाज में मनाई जाती है दिवाली, होता है एक अलग उत्साह

विदेशों में कुछ इस अंदाज में मनाई जाती है दिवाली, होता है एक अलग उत्साह

दिवाली का त्योहार भारत देश में बहुत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार 27, अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन आपको बता दें की सिर्फ भारत देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। भारत में जहां दिवाली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, साथ ही साथ बाजारों में त्योहार की चकाचौंद नजर आ रही है।

 

पढ़ें ये खबर- मां लक्ष्मी के इन स्वरुपों की करें पूजा, वाहन, आयु, संतान सहित सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

विदेशों में कुछ इस अंदाज में मनाई जाती है दिवाली, सबसे खास है ब्रिटेन

दिवाली के दिन का इंतजार बच्चों से लेकर बड़ों को होता है। बच्चों को इस दिन पटाखे जलाने का इंतजार होता है। एक दूसरे से गले-मिलकर आपस में मिठाइयां बांटकर दिवाली की खुशियों का इजहार किया जाता है। वहीं विदेशों में इसे कुछ अलग ही अंदाज़ में मनाया जाता है। वहां यह पर्व अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, इन्हें मनाने के पीछे कुछ मान्यताएं भी प्रचलित हैं।

विदेशों में कुछ इस अंदाज में मनाई जाती है दिवाली, सबसे खास है ब्रिटेन

भारत के अलावा और यहां मनाई जाती है दिवाली

थाइलैंड

थाइलैंड में दिवाली को लाम क्रियोंघ के नाम से मनाया जाता है। केले की पत्तियों से बने दीपक और धूप को रात में जलाया जाता है। उसके साथ पैसा भी रखा जाता है। जलते हुए इस दीप को नदी के पानी में बहा दिया जाता है।

कनाडा

कनाडा के न्यूफाउंड लैंड में 5 नवंबर को दिवाली की तरह एक रात आती है। यहां आतिशबाजी की खुशी के पीछे बताया जाता है कि अंग्रेज एवं आयरिश लोग अच्छी जिंदगी की तलाश में इधर आए थे और वही आज कनाडा कहलाता है। बोनफायर में मस्ती का आलम यह है कि मकान, खिड़कियां भी रंग देते हैं।

विदेशों में कुछ इस अंदाज में मनाई जाती है दिवाली, सबसे खास है ब्रिटेन

ग्रेट ब्रिटेन

आपको बता दें कि यदि भारत के अलावा दिवाली की सबसे ज्यादा धूम कहीं होती है तो वो है ब्रिटेन। ब्रिटेन के शहर लेस्टर में बहुत ही खूबसूरती से दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। वहां रहने वाला हिंदू , जैन और सिख समुदाय के लोग दीपावली को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं और इनके साथ दूसरे धर्म के लोग भी एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। लोग दिवाली पर दीये जलाने और आतिशबाजी का आनंद लेते हैं। दिवाली के दिन लोग पार्कों में और स्ट्रीट पर ग्रुप में इकट्ठा होकर पटाखे छोड़ते हैं। इसके अलावा वहां लोग इस दौरान मिठाई भी अपने रिश्तेदारों में बांटते हैं।

इंग्‍लैंड

जिस तरह भारत में पूरे जोश और उत्‍साह के साथ दीवाली मनाई जाती है उसी तरह लंदन में भी दीवाली पर बहुत बड़ा जश्‍न होता है। ये त्‍योहार अंग्रेज़ों को इतना ज्‍यादा पसंद है कि भारत के बाद इंग्‍लैंड में इसे सबसे ज्‍यादा धूमधाम से मनाया जाता है। भारत से भी ज्‍यादा उत्‍साह दीवाली पर लंदन में देखने को मिलता है। पूरे लंदन को दुल्‍हन की तरह सजाया जाता है। दीवाली पर इस शहर को ऐसा सजा देखकर हर भारतीय को खुद पर गर्व महसूस होता है।

ट्रेंडिंग वीडियो