scriptदिवाली पर ये संकेत बताते हैं कि आपके घर आ गई हैं मां लक्ष्मी | Diwali: these indication Shows maa Lakshmi Will Visit Your home | Patrika News

दिवाली पर ये संकेत बताते हैं कि आपके घर आ गई हैं मां लक्ष्मी

locationभोपालPublished: Oct 22, 2019 01:18:13 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी दिवाली की रात धरती पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं।

lakshmi.jpg
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लोग धन और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। खासकर दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य का आशीर्वाद मिलता है।

आज हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। माना जाता है कि दिवाली की रात अगर इस तरह के संकेत मिल रहे हैं तो इसे काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिसको भी इस तरह के संकेत मिलते हैं, माना जाता है कि उनके घर मां लक्ष्मी की आगमन हो चुकी है। आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे में…

छिपकली दिखना

अगर दिवाली की रात को आपको घर में छिपकली दिखाई दे तो यह शुभ संकेत हैं। कहा जाता है कि वैसे तो आपको हर दिन घर में छिपकली दिखाई देगी लेकिन दिवाली के दिन यह मुश्किल से दिखाई देती है। अगर दिवाली की रात आपको छिपकली दिखाई दे तो जान लीजिए कि आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो चुका है।

छछूंदर का दिखाई देना

वैसे घरों में छछूंदर कम दिखाई देते हैं। दिवाली की रात यदि घरों में छछूंदर घूमती हुई दिखाई दे तो बहुत ही शुभ संकेत है। छछूंदर को धन आगमन के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।

बिल्ली का प्रवेश करना

दिवाली की रात अगर आपको घर में बिल्ली प्रवेश करते हुए दिखाई दे तो ये शुभ संकेत है। माना जाता है कि इस दिन रात को बिल्ली का दिखाई देना लक्ष्मी प्राप्त होने का संकेत है। अगर घर में बिल्ली प्रवेश करते हुए दिखे तो मान लीजिए कि आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश कर रही हैं।

किन्नर का घर आना

अमूमन किन्नर किसी के भी घरों में खुशियों के अवसर पर ही आते हैं। अगर दिवाली के अवसर पर किन्नर आपके घर कुछ मांगने आते हैं तो धन की दृष्टि से शुभ माना जाता है।

उल्लू का दिखाई देना

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। अगर दिवाली की रात अपको उल्लू के दर्शन होते हैं तो बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसको मां लक्ष्मी का प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो