scriptHariyali Teej 2020: हरियाली तीज पर करेंगे ये विशेष उपाय तो होंगे कई लाभ, इन बातों का रखें ध्यान | hariyali teej 2020 today katha puja vidhi of hariyali teej sawan | Patrika News

Hariyali Teej 2020: हरियाली तीज पर करेंगे ये विशेष उपाय तो होंगे कई लाभ, इन बातों का रखें ध्यान

locationनई दिल्लीPublished: Jul 23, 2020 03:14:15 pm

Submitted by:

Naveen

-सावन मास ( Sawan 2020 ) की शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज ( Hariyali Teej 2020 ) मनाई जाती है।-इसे कजली तीज भी कहा जाता है। हरियाली तीज मुख्यतः महिलाओं के सुहाग से जुड़ा एक अहम त्योहार ( Hariyali Teej Festival 2020 ) है। -सावन माह में बारिश ( Rain ) से हर तरफ हरियाली की छटा छाई रहती है। महिलाए पेड़ों पर झूला झूलते हुए मधुर गीत गाती हैं।-इस दिन महिलाएं भगवान शिव ( Shiv Bhole ) और मां पार्वती की पूजा करती हैं। हरे रंग के परिधान पहने महिलाएं पूजा करती हैं।

hariyali teej 2020 today katha puja vidhi of hariyali teej sawan

Hariyali Teej 2020: हरियाली तीज पर करेंगे ये विशेष उपाय तो होंगे कई लाभ, इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली।
सावन मास ( Sawan 2020 ) की शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज ( Hariyali Teej 2020 ) मनाई जाती है। इसे कजली तीज भी कहा जाता है। हरियाली तीज मुख्यतः महिलाओं के सुहाग से जुड़ा एक अहम त्योहार ( Hariyali Teej Festival 2020 ) है। सावन माह में बारिश ( Rain ) से हर तरफ हरियाली की छटा छाई रहती है। महिलाए पेड़ों पर झूला झूलते हुए मधुर गीत गाती हैं। इस दिन महिलाएं भगवान शिव ( Shiv Bhole ) और मां पार्वती की पूजा करती हैं। हरे रंग के परिधान पहने महिलाएं पूजा करती हैं। कथाओं के अनुसार, तीज के दिन की पूजा से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती है। इस दिन उपवास रखना लाभकारी होता है।

haryali_teej_01.jpg

हरियाली तीज पर बनें दो संजोग
23 जुलाई यानी आज हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार गुरुवार होने के कारण विशेष संजोग बन रहे हैं। इस बार गुरु अपनी ही धनु राशि में है, जो पति का कारक भी होता है। दूसरा, केतु अपने माघ नक्षत्र के साथ गुरु के साथ बैठा हुआ है। ग्रह नक्षत्रों का योग कई राशि वालों की किस्मत चमका सकता है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के मंत्र, जो दिलाते हैं महादेव से मनचाहा आशीर्वाद

haryali_teej_03.jpg

हरियाली तीज की पूजा विधि
हरियाली तीज के दिन सुबह उठ कर स्नान करें और स्वच्छ हरे रंग के वस्त्र धारण करें। भगवान के समक्ष मन में पूजा, व्रत करने का संकल्प लें। पूरे घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के बाद तोरण से मंडप सजाएं। एक चौकी या पटरी पर मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, भगवान गणेश, माता पार्वती की प्रतिमा के साथ उनकी सखियों की प्रतिमा भी बनाएं।

श्री गणेश के विशेष मंत्र और नाम, जो तुरंत दिखाते हैं असर

haryali_teej_02.jpg

इन बातों का रखें ध्यान
हरियाली तीज पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के व्रत रखती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रखने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि इस दिन पति से लड़ाई-झगड़ा या उन्हें नाराज ना करें। मान्यताओं के अनुसार, जिन महिलाओं ने उपवास रखा हैं, उन्हें दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। साथ ही क्रोध करने से बचे। दिन को हंसी खुशी और शांत मन से गुजारें। भगवान शिव-माता पार्वती का पूजन करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो