scriptधूम धाम से मनाई गई “रामनवमी” | Hindu temples sets to celebrate Ram Navami in Chaitra Navratra | Patrika News

धूम धाम से मनाई गई “रामनवमी”

Published: Mar 29, 2015 09:56:00 am

चैत्र नवरात्रों के अंतिम दिन पूरे देश में भगवान राम का जन्मदिन रामनवमी धूम-धाम से मनाया जा रहा है

मुंबई। चैत्र नवरात्रों के अंतिम दिन पूरे देश में भगवान राम का जन्मदिन रामनवमी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। सभी लोग अपने निकटस्थ मंदिरों में जाकर दान-पुण्य कर रहे हैं। देवालयों में भारी भीड़ के चलते पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

जिन लोगों ने नवरात्रा स्थापना के दिन अपने घरों में अखंड पाठ तथा रामचरितमानस कथा पाठ का आयोजन किया था उन्होंने भी आज अपने अपने घरों में देवीस्वरूपा नन्ही देवियों को बुलाकर अपने घर खाना खिलाकर उनका आवभगत की। मंदिरों में भगवान राम, हनुमान तथा देवी की प्रतिमाओं को पंचगव्य से स्नान कराकर उनका श्रृंगार कर सजाया गया।

मुंबई के बडाला मंदिर में मंदिर की स्थापना का स्वर्ण जयंती समारोह मनाने के लिए विशेष रूप से भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की सोने की मूर्तियां बनवाई गई हैं। मंदिर के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन्हें एक भक्त ने दान किया है। इन मूर्तियों के लिए छत्र तथा अन्य श्रृंगार आभूषण भी बनवाए गए हैं। प्रतिमाओं को शीशम के बने रथ में विराजमान कराया गया है। इनकी शाम को रथयात्रा निकाली जाएगी। इसी भांति देश भर के अन्य मंदिरों में भी साज श्रृंगार कर रामनवमी मनाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो