scriptतिरंगे के रंग में डूबे देशवासी…देखिए तस्वीरें | Patrika News
त्योहार

तिरंगे के रंग में डूबे देशवासी…देखिए तस्वीरें

8 Photos
6 years ago
1/8

स्वाधीनता दिवस से पूर्व देशवासियों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया...जयपुर में स्वाधीनता दिवस का उल्लास...पानी में तिरंगा लहराते हुए। फोटो: रघुवीर सिंह

2/8

प्रतापगढ़ में कांठल की धरा पर मंगलवार का दिन विशेष रहा प्रतापगढ़ शहर तिरंगे के आँचल में अपने अतीत और शहादतों की याद दिला रहा है। प्रतापगढ़ नगर परिषद की ओर से आसमान की ऊंचाइयों में तिरंगे ध्वज को लहराया गया है। जमीन से 100 फीट की ऊंचाई पर लहरा रहा यह तीन रंगों का ध्वज हर आने जाने वाले को गर्व का एहसास करवा रहा है। फोटो: हितेश उपाध्याय

3/8

भगवान से लेकर बच्चे सभी रंग गए देशभक्ति के रंग में: बांसवाड़ा में लोगों ने आजादी का जश्न मानने की अपने अपने ढंग से तैयारी की। बच्चों ने न केवल खुद को तिरंगे के तीन रंगों में खुद को सराबोर कर देशभक्ति का परचम लहराया बल्कि सावन के महीने में शिवलिंग को भी तिरंगे में लपेट कर पुष्प अर्पित किए। -फोटो संजय सिंह कुशवाह।

4/8

उदयपुर में स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के साथ यूं खिलखिलाई बाल मन । फ़ोटो प्रमोद सोनी

5/8

टोंक में महिला मंडल की ओर से 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद तिरंगे के साथ सेल्फी । फोटो: मोहन कुमावत

6/8

चूरू में सेठानी जोहड पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अपने नृत्य की तैयारी करती अघ्यापिकाएं। फोटो: एस के सोनी

7/8

भीलवाडा में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व रिहर्सल करते हुए। फोटो: पंकज त्रिपाठी

8/8

चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वाधीनता दिवस की तैयारी करते बच्चे। फोटो: नगेंद्र मौड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.