Kartik purnima: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरुर करें ये एक काम, होगी हर मनोकामना पूरी
कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरुर करें ये एक काम, होगी हर मनोकामना पूरी

कार्तिक मास का विशेष महत्व माना जाता है, यह माह विष्णु जी को प्रिय होता है। इसलिए इस माह में विष्णु पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इस दिन माह की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है और इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन दीप दान व स्नान किया जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन दीपदान करने व नदी में स्नान करने से पूण्य की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है की जो मनुष्य कार्तिक मास में व्रत व तप करता है उसे मोक्ष मिलता है। कार्तिक मास में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरुरी बताया गया है, जिनका पालन करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आइए जानते हैं वे नियम...

1. इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले अपने घर और गलियों की सफाई करना चाहिए। ऐसा करने वालों पर पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा रहती है।
2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का अधिक महत्व माना जाता है। इस दिन शाम को तुलसी के नीचे घी का दीया अवश्य जलाएं और सुबह-शाम जल अर्पण करते हुए तुलसी की परिक्रमा अवश्य करें। इस दिन पुण्य कर्म करने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वैसे तो हर मास में तुलसी का सेवन व आराधना करना श्रेयस्कर होता है, लेकिन कार्तिक में तुलसी पूजा का महत्व कई गुना माना गया है।
4. भूमि पर सोना कार्तिक मास का तीसरा प्रमुख काम माना गया है। भूमि पर सोने से मन में सात्विकता का भाव आता है तथा अन्य विकार भी समाप्त हो जाते हैं।
5. कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत, उपवास का अधिक महत्व माना जाता है। व्रती को इस पत्तों पर भोजन करना चाहिए, इससे व्रत का फल पूरा मिलता है।
6. कार्तिक महीने में द्विदलन अर्थात उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राई आदि नहीं खाना चाहिए।
7. संयम रखें - कार्तिक मास का व्रत करने वालों को चाहिए कि वह तपस्वियों के समान व्यवहार करें अर्थात कम बोले, किसी की निंदा या विवाद न करें, मन पर संयम रखें आदि।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Festivals News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi