त्योहार

अखंड सुहाग की रक्षा के लिए उत्साह से मनाया यह त्योहार…

9 Photos
Published: November 05, 2020 10:58:10 pm
1/9

छलनी की ओट से निहारा चांद... जोधपुर शहर में करवा चौथ पर सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए छलनी की ओट से चांद को निहार कर अपना व्रत तोड़ा। मेहरानगढ़ रोड पर छलनी से चांद देख कर पूजा करती महिलाएं। फोटो- जेके भाटी

2/9

रायपुर शहर में करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु की कामना की पूजा द्वारा। यह चौथ पूजा जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में रखा गया था। फोटो: त्रिलोचन मानिकपुरी

3/9

चांद पर भी मास्क जरूरी है : कोरोना काल में मास्क भी है जरूरी और चांद सा चेहरा देखना भी है जरूरी। महामारी से सुरक्षा होगी तो ही सुहाग की लंबी उम्र की मनोकामना भी पूर्ण होगी सूरत में अधिकांश युगलों ने मास्क पहन कर कोरोना से बचाव के उपाय का संदेश भी दिया और सुहागनों ने पति का चेहरा देखने के बाद फिर मास्क पहनाया। फ़ोटो : मुकेश त्रिवेदी

4/9

बीकानेर में करवा चौथ पर कमला कॉलोनी क्षेत्र में पारम्परिक रूप से करवा और दीपक के साथ पूजन करती महिलाएं। इस दौरान महिलाओं ने सामुहिक रूप से पूजन कर अखंड सुहाग की कामना की। फोटो नौशाद अली।

5/9

चांद का दीदार: धौलपुर करवा चौथ के व्रत पर चांद दिखने पर चलनी में से चांद को निहारती महिलाएं। फोटो: नरेश लवानिया

6/9

अशोकनगर में करवा चौथ को लेकर पंजाबी समाज द्वारा सामूहिक करवा चौथ का पूजन की गई जिसमें महिला सज धज के पूजन की थाली लेकर पूजन शामिल साथी कई महिलाएं ड्रेस के मैचिंग के मास्क लगाकर पूजन में शामिल हुईं। फोटो-- पयोद शर्मा

7/9

ग्वालियर में चंद्रमा के चलने से दर्शन कर उसको रख दे और कहानी सुन पति की लंबी उम्र के लिए मनाया महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत। फोटो: नीरज सिरोहिया

8/9

जयपुर में युवतियों ने चांद दिखने के बाद व्रत खोला। फोटो: अनुग्रह सोलोमन

9/9

शहडोल में करवा चौथ पर महिलाओं ने पूरा दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि विधान से पूजा अर्चना की। फ़ोटो अजय कुमार गुप्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.