त्योहार

मकर संक्रान्ति पर आसमां छूने की होगी होड़, लोग कमाएंगे पुण्य

सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यह संयोग 15 जनवरी को बन रहा है, यह तिथि पुण्य स्नान व दान के लिए विशेष मानी गई है

Jan 14, 2016 / 02:52 pm

सुनील शर्मा

kite festival on makar sankranti

यूं तो मकर संक्रान्ति पूरे देश में अलग-अलग तरह सी मनाई जाती है फिर भी हर जगह की अपनी एक खासियत इसे बेहद अलग रूप दे देती है। मकर संक्रान्ति का ऐसा ही एक रूप जयपुर में पतंगबाजी का त्यौहार बन कर आता है। मकर संक्रांति पर यहां जमकर पतंगबाजी होगी। अलसुबह से ही शहर छतों पर नजर आएगा।

हर किसी के हाथ में डोर और निगाहें आसमान की ओर होगी। आसमान दिनभर रंग-बिरंगी पतंगों से सतरंगी नजर आएगा। वो काटा के शोर के साथ चहुंओर संगीत की धुनें गूजेंगी। इस बार कोई राहुल, कोई मोदी तो कोई केजरीवाल पतंग उड़ाएगा। बीच-बीच में चाय-पकौड़ों के साथ फीणियों का स्वाद चखेंगे। शादी के बाद पहली संक्रांति मनाने वालों के लिए यह खास और यादगार रहेगी।

इस बार 15 जनवरी को है मकर संक्रान्ति

सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। यह संयोग 15 जनवरी को बन रहा है। पं. यदुवंशमणि त्रिपाठी ने बताया कि काशी पंचांग में सूर्योदय प्रात: 6.42 पर होगा और 7.46 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा। यह तिथि पुण्य स्नान और दान के लिए विशेष मानी गई है।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / मकर संक्रान्ति पर आसमां छूने की होगी होड़, लोग कमाएंगे पुण्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.