scriptNovember Festival list see big festival date kartik vrat time including Diwali Bhai Dooj | November Festival: इस महीने पड़ेंगे दिवाली, भैयादूज समेत कई बड़े त्योहार, देखें लिस्ट | Patrika News

November Festival: इस महीने पड़ेंगे दिवाली, भैयादूज समेत कई बड़े त्योहार, देखें लिस्ट

locationभोपालPublished: Nov 11, 2023 12:37:10 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

November Festival list नवंबर का महीना बेहद खास है। इस महीने में हिंदू कैलेंडर के दो प्रमुक महीने कार्तिक और मार्गशीर्ष पड़ते हैं, जिनका बड़ा धार्मिक महत्व है। साथ ही इस महीने में दिवाली, भैयादूज समेत कई बड़े त्योहार और व्रत पड़ेंगे। देखें नवंबर में त्योहार और व्रत की लिस्ट

festival_list_november.jpg
नवंबर व्रत त्योहार लिस्ट 2023
कब से शुरू हुआ कार्तिक
पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की शुरुआत रविवार 29 अक्टूबर 2023 से हुई है, यह महीना पूजा पाठ के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इसे सभी महीनों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है और गंगा तीर्थ से धर्म ग्रंथों में तुलना की गई है। कार्तिक महीने में कुंआरी लड़कियां सुबह स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा कर माता तुलसी को जल देती हैं। यह महीना सोमवार 27 नवंबर 2023 तक चलेगा। मान्यता है कि इस महीने में गंगा स्नान, दीप दान, यज्ञ, दान आदि से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके बाद मंगलवार 28 नवंबर 2023 से मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो जाएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.