त्योहार

Raksha Bandhan 2017 आज: ये हैं राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

रक्षाबंधन पर सुबह 11.05 से दोपहर 1.52 बजे तक ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Aug 07, 2017 / 09:07 am

सुनील शर्मा

rakhi 2017 muhurat

इस बार रक्षाबंधन 2017 में राखी पर भद्राकाल व ग्रहण दोनों होंगे। पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 11.05 बजे तक भद्राकाल रहेगा। वहीं रात्रि 10.53 बजे से खंडग्रास चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। जबकि ग्रहण का सूतक दोपहर 1.53 मिनट से शुरू हो जाएगा। रक्षासूत्र बांधने का सर्वश्रेष्ठ समय सुबह 11.05 बजे से दोपहर 1.53 बजे तक रहेगा। सूतक काल में भी राखी बांधी जा सकती है।
आज रक्षा बंधन पर होगा चंद्र ग्रहण
इस बार खंडग्रास चंद्र ग्रहण सोमवार को होने के कारण चूड़ामणि चंद्र ग्रहण कहलाएगा। यह ग्रहण दान-जप के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहण रात्रि 10.53 बजे से शुरू होगा, जो कि रात्रि 12.48 बजे संपन्न होगा। ग्रहण सबसे ज्यादा रात्रि 11.51 बजे करीब 25 फीसदी तक दिखाई देगा। ग्रहण के समय चंद्रमा मकर राशि में रहेगा।रक्षाबंधन पर ये है राखी बांधने और पूजा करने के शुभ मुहूर्त
इसलिए महिलाएं और लड़कियां रक्षा बन्धन से सम्बंधित समस्त कार्य दिन में 11: 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 : 52 मिनट तक जरूर कर लें। विद्वान ज्योतिषियों के अनुसार भद्रा योग और सूतक में कलाइ पर राखी बांधने का नियम नहीं है। 7 अगस्त की रात में चंद्र ग्रहण है जिसके कारण 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा। इस बीच कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और पूजा भी नहीं की जाएगी । सूतक लगने के बाद सिर्फ मंत्र का जाप किया जा सकता है। रात को ग्रहण के बाद स्नान आदि कर ग्रहण दोष से मुक्त हो सकते हैं।रक्षाबंधन पर ग्रहण में भूल कर भी न करें ये काम

Hindi News / Astrology and Spirituality / Festivals / Raksha Bandhan 2017 आज: ये हैं राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.