scriptRamadan 2023:What's the process of Roza, Sehri and Iftar Time list | Ramadan 2023: चौथा रमजान आज, कैसे रखे जाते हैं और कैसे पूरे किए जाते हैं रोजे, जानें सहरी और इफ्तार का वक्त भी | Patrika News

Ramadan 2023: चौथा रमजान आज, कैसे रखे जाते हैं और कैसे पूरे किए जाते हैं रोजे, जानें सहरी और इफ्तार का वक्त भी

locationभोपालPublished: Mar 27, 2023 05:07:21 pm

Submitted by:

Sanjana Kumar

Ramadan 2023: What's the process of Roza, Sehri and Iftar Time list: इस्लामिक कैलेंडर में चांद का विशेष महत्व माना गया है। इसीलिए चांद देखकर ही रोजे का दिन मुकर्रर किया जाता है और चांद देखकर ही ये सम्पन्न हो जाते हैं और फिर ईद मनाईजाती है। माना जाता है कि इस पाक माह में पैगंबर मोहम्मद सल्लेअलाहु अलैहि वसल्लम को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं। यही कारण है कि इस्लाम में इस महीने को सबसे पवित्र महीना माना गया है।

ramadan_sahri_aur_iftar_ka_sahi_waqt.jpg

Ramadan 2023: What's the process of Roza, Sehri and Iftar Time list: मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बेहद पाक या पवित्र माना जाता है। इस्लाम को मानने वाले लोग पूरे माह में रोजे रखते हैं, अल्लाह की इबादत करते हैं और कुरआन की तिलावत करते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान साल का नौवां महीना माना जाता है। रोजे हमेशा 30 नहीं होते हैं, कभी 29 भी रह जाते हैं। लेकिन यदि 30 दिन के पूरे रोजे होते हैं तो इसे बेहद अच्छा माना जाता है। रोजे पूरे होने के अगले दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस्लामिक कैलेंडर में चांद का विशेष महत्व माना गया है। इसीलिए चांद देखकर ही रोजे का दिन मुकर्रर किया जाता है और चांद देखकर ही ये सम्पन्न हो जाते हैं और फिर ईद मनाई जाती है। माना जाता है कि इस पाक माह में पैगंबर मोहम्मद सल्लेअलाहु अलैहि वसल्लम को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं। यही कारण है कि इस्लाम में इस महीने को सबसे पवित्र महीना माना गया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.